Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी ने 9वें रोजगार मेले का किया उद्घाटन, 51 हजार युवाओं का बांटा जॉइनिंग लेटर, जानें किन विभागों में मिली नौकरियां

PM Narendra Modi:

रोजगार में पीएम मोदी का संबोधन (फोटो ANI)

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को 9वें रोजगार मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर (Joining letter) दिया. यह सभी युवा सरकारी और संगठनों के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं. यह कार्यक्रम दिल्ली के रायसीना रोड स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया था. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि पिछले 9 सालों में इनोवेटिव तरीके से कई बड़े बदलाव हुए हैं. उन्होंने कहा टेक्नोलोजी का इस्तेमाल बढ़ने के बाद भ्रष्टाचार कम हुआ और सुविधाएं बढ़ी हैं.

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि, “आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है.”

युवाओं ने कड़ी मेहनत- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं ने कड़ी मेहनत से यहां सफलता हासिल की है और इस सफलता का बहुत बड़ा महत्व है. उन्होंने आगे कहा कि इस बार नवनियुक्तों में महिलाएं भी ज्यादा संख्या में है, जो नारी सशक्तिकरण का उदाहरण है. उन्होंने आगे कहा कि भारत की इकोनोमी भी तेजी से बढ़ रही है और आगे युवाओ के लिए कई बड़े अवसर आएंगे.

पीएम  मोदी ने जिन विभागों में युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं. उनमें भारतीय लेखा परीक्षा, नवनियुक्त कर्मचारी भर्तियां डाक विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल है.

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश को मिली ताकत’

वहीं पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा – नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है. 30 वर्षों से महिला आरक्षण बिल का विषय लंबित था वह अब रिकॉर्ड वोटों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है. यह निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ, नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरूआत हुई. भारत की बेटियां स्पेस से स्पॉट तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital