देश

पाकिस्‍तान की कैद में 200 से ज्‍यादा मछुआरे, भारत ने कहा- उन्‍हें जल्‍द रिहा करें, जानें हमारे यहां जेलों में कितने पाकिस्‍तानी

India Pakistan fishermen Issue: पाकिस्‍तान की ओर से भारत को बताया गया है कि उसके यहां भारत के 43 नागरिक कैदियों और 211 मछुआरों को हिरासत में रखा गया है. वहीं, भारत ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्‍तान के 366 नागरिक कैदियों और 86 मछुआरों के नाम शेयर किए. भारत की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान की हिरासत से मछुआरों और उनकी नावों सहित नागरिक कैदियों व लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की जल्द रिहाई हो.

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्‍तान, दोनों देशों ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक-दूसरे की हिरासत में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान से 185 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाने को कहा गया है. उन लोगों की सजा पूरी हो गई है.

भारत में पाकिस्तान के 300 से ज्‍यादा कैदी

पाकिस्‍तान को सूची प्रदान करते हुए भारत ने अपनी हिरासत में पाकिस्तान के 366 नागरिक कैदियों और 86 मछुआरों के नाम शेयर किए. 2008 में हुए एक समझौते के अनुसार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान किया जाता है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा कि पाकिस्तान से वहां की जेलों में बंद 47 भारतीय नागरिक कैदियों और मछुआरों को कानूनी सहायता के लिए तत्काल वकील उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. इसके अलावा जब तक इनकी रिहाई व प्रत्यावर्तन नहीं हो जाता, तब तक उनकी सुरक्षा व संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है.

‘राष्ट्रीयता सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तेजी’

बयान में कहा गया,”भारत सभी कैदियों और मछुआरों के मामलों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. इस संदर्भ में, भारत ने पाकिस्तान से भारत की हिरासत में बंद 75 नागरिक कैदियों और मछुआरों की राष्ट्रीयता सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है. पाकिस्तान से राष्ट्रीयता की पुष्टि के अभाव में इनका प्रत्यावर्तन लंबित है.”

2014 से अब तक 2,639 मछुआरों की रिहाई

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप 2014 से अब तक 2,639 भारतीय मछुआरों और 71 भारतीय नागरिक कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है. इसमें 2023 से अब तक पाकिस्तान से वापस लाए गए 478 भारतीय मछुआरे और 13 भारतीय नागरिक कैदी शामिल हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सावधान! बॉडी बनाने और फिटनेस के नाम पर बिक रहा था फर्जी माल, UP में 63 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली…

10 minutes ago

बाल विवाह के खिलाफ बगावत, जब एक 14 साल की लड़की के हक की लड़ाई ने बदल दिए देश के कानून

14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…

42 minutes ago

अडानी रियल्टी ने संभाले अटके प्रोजेक्ट्स, नई पूंजी से फिर शुरू हुआ निर्माण, घर खरीदारों को मिली उम्मीद

Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…

55 minutes ago

WISE 4.0 में उठी बदलाव की मांग: ‘क से किसान’ की पुरुषवादी सोच बदले और 5-स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में हों ऐसे कार्यक्रम

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…

58 minutes ago

पीएम मोदी के साथ अपनी कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…

1 hour ago

वकील के दफ्तर की तलाशी और एडवोकेट क्लाइंट प्रिविलेज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…

1 hour ago