देश

MP News: सीहोर के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन! सैंकडों आवेदनों से बनाई पूंछ, जानिए क्यों?

MP News: अप्रैल की शुरूआती सप्ताह से ही गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है.देश के कई इलाकों से अलग-अलग तस्वीरें सामने आने लगी हैं. मध्य प्रदेश के भोपाल से ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, कुछ लोग कागज़ की लंबी पूंछ बनाकर जानवरों की तरह घुटने के बल बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आइये बताते हैं आपको ऐसे प्रदर्शन की पूरी वजह.

दरअसल, पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे सीहोर जिले के बिशनखेड़ी गांव के ग्रामीणों ने जब प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई और ज्ञापन पे ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. तब उन्होंने खुद आगे बढ़कर आवाज उठाने का फैसला किया. इसी के तहत बुधवार को बिशनखेड़ी गांव के लोगों ने प्रसाशन को बार-बार दी गई आवेदन के प्रतियों की पूंछ बनाई और गाँव से भोपाल तक की 60 किलोमीटर की यात्रा पैदल और शहर में जानवरों की तरह बैठकर चलते हुए पूरी की. प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या रखी.

पांच मीटर लंबी आवेदन चेन लेकर पहुंचे ग्रामीण

ग्रामीण अपने साथ पांच मीटर लंबी आवेदन चेन लेकर आए, जिसमें उन सभी बार की शिकायतें दर्ज थीं जब उन्होंने पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला.

मध्य प्रदेश सरकार 1 अप्रैल से 30 जून तक जल गंगा संरक्षण अभियान चला रही है, लेकिन बिशनखेड़ी गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, गांववालों ने पंचायती सचिव से लेकर कलेक्टर तक शिकायतें कीं, लेकिन अब तक गांव में एक भी बोरवेल नहीं खुदवाया गया. प्रशासन से उम्मीद छोड़ चुके ग्रामीण बुधवार को भोपाल पहुंचे और संभागायुक्त संजीव सिंह को आवेदन सौंपा.

राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण रुका बोरवेल का काम?

ग्रामीणों का आरोप है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने बोरवेल खुदाई के आदेश तो दिए थे, लेकिन गांव में काम शुरू नहीं हुआ. जब भी खुदाई के लिए मशीन आती है, तो उसे लौटा दिया जाता है. ग्रामीणों का दावा है कि सरपंच के पति और राजनीतिक दबाव के कारण मशीनों को काम नहीं करने दिया जा रहा है.

ग्रामीणों ने यह भी खुलासा किया कि पिछले पांच वर्षों में सीहोर PHE विभाग ने पंचायत को पांच इलेक्ट्रिक पंप दिए थे, लेकिन वे कहां हैं, इसका किसी को पता नहीं. उन्होंने इस मामले की जांच की मांग भी की है.

सरपंच के घर खुदा बोरवेल, लेकिन ग्रामीणों को नहीं मिला पानी

गांववालों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साल सरपंच के पति ने अपने घर के लिए सरकारी बोरवेल खुदवाया. लेकिन बाद में वहां से पंप हटा दिया, जिससे वह अनुपयोगी हो गया.

करीब 2,000 की आबादी वाले इस गांव में 20 हैंडपंप हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ दो ही चालू हैं. बाकी या तो सूख चुके हैं या खराब पड़े हैं.


ये भी पढ़ें- Lightning Strike: खेत में काम कर रहे किसानों पर आसमान से गिरी प्रचंड बिजली, महिला-पुरुष की मौत


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

22 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago