क्राइम

महिला ने प्रेमी को पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला, 27 दिन बाद जंगल में लाश मिली; फिर सुनाई पुलिस को वारदात की कहानी

झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी मिट्ठू नगेशिया की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी और फिर उसके शव को जंगल में फेंक दिया. यह घटना 27 दिन बाद सामने आई, जब पुलिस ने शव बरामद किया और महिला से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के तिसिया जंगल में बुधवार शाम मिट्ठू नगेशिया का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद पुलिस ने पम्मी कुमारी से पूछताछ की, जो उसके प्रेमी थी, और उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने महिला को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके अलावा, शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले एक दोस्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

अपनी रक्षा के लिए सिर पर पत्थर से किया हमला

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को मिट्ठू नगेशिया शराब के नशे में उसके घर आया और उससे मारपीट करने लगा. परेशान होकर उसने अपनी रक्षा के लिए उसके सिर पर पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद महिला और उसके साथी ने मिलकर शव को पास के जंगल में फेंक दिया और पत्तों से ढंक दिया.

मिट्ठू नगेशिया 6 मार्च से लापता था और उसके परिवार ने 13 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद उसकी तलाश जारी रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. 30 मार्च को कुछ स्थानीय लोग तिसिया जंगल में गए थे, जहां उन्होंने एक शव के पास उखड़े बाल देखे और पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू की.

परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पम्मी कुमारी से पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली.


ये भी पढ़ें: PM मोदी को थाईलैंड में मिला ​विशेष उपहार, कल वहां के राजा से भेंट होगी; दोनों देशों के संबंध 2 हजार साल से भी ज्यादा पुराने


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

26 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago