Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP News: मध्य प्रदेश में गरीब महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिलेगा : सीएम शिवराज सिंह चौहान

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा जयंती पर बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर बताते हुए प्रसन्नता है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब लाड़ली बहना योजना शुरू होगी.

MP News

नर्मदा तट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान

Edited by Nitish Pandey

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस के मौके पर गरीब महिालाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. अब राज्य की गरीब महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “लाडली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की जाएगी. योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत मिलता रहेगा. योजना पर पांच वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे.”

उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनाएगी. मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है. बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा. परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उद्योग लगाने पर तीन साल तक सारी अनुमतियों से दी छूट

समारोह को सांसद राव उदयप्रताप सिंह और विधायक सीतासरन शर्मा ने भी संबोधित किया. जिले के प्रभारी एवं खनिज साधन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital