देश

MP News: शर्मसार हुई मानवता, शादी का झांसा देकर पिता-पुत्र ने किया युवती से रेप

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत पत्र में ब्वॉयफेंड के पिता पर भी आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि जब ब्वॉयफेंड ने शादी से इंकार कर दिया तो उसके पिता ने अपने बेटे से शादी करवाने की बात कह उसके साथ रेप किया.

भोपाल (MP News) के निशातपुरा थाना में एक युवती ने अपने ब्वॉयफेंड और उसके पिता पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि सबसे पहले युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया, फिर युवक के पिता ने भी अपने बेटे से शादी करवाने कि बात करते हुए उसके साथ रेप किया. भोपाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामले की जांच कर रहे निशातपुर थाना प्रभारी ने कहा,युवती ने अपने बयान में कहा है कि वो एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में काम करती है, जो छोला इलाके में स्थित है. यही पर उसके साथ काम करने वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई और  फिर दोनों को प्यार हो गया.

युवती ने आगे कहा कि युवक ने पहले शादी का वादा किया, फिर उसे कभी दुकान के ऊपर पर बने गोदाम में तो कभी होटल में  बुलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा. इसके बाद जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो लड़का अपने वादे से पलट गया. लड़के के मना करने पर लड़की उसके पिता से मिली, लेकिन पिता ने भी उसके साथ दो बार अलग-अलग जगहों पर बुला कर रेप किया.

जिसके बाद युवती ने दोनों के खिलाफ पुलिस में जाने कि बात कही, तो युवक ने उसे अपने घर में रख लिया. लेकिन शादी नहीं की और फिर कुछ दिनों के बाद उसे घर से निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बाद युवती पुलिस थाने पहुंच कर पिता और पुत्र दोनों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls: ‘…तो BJP के कैंडिडेट को जीता हुआ घोषित कर दिया जाए’ – देर रात प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर आजम खान ने पुलिस पर लगाए कई आरोप

इस घटना पर भोपाल पुलिस (MP News) का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर बॉयफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376(एम) और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

7 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

13 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

19 minutes ago

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

41 minutes ago

महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान! बोले- ‘अंतिम संस्कार में न जाएं, लाश जानवर खा जाएंगे’

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…

47 minutes ago

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी- गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…

48 minutes ago