Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुकेश अंबानी ने किए भगवान बद्रीनाथ के दर्शन, 5 करोड़ का दिया दान

मुकेश अंबानी ने किए भगवान बद्रीनाथ के दर्शन

जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे.उन्होंने वहां भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और उनकी परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की.इसके साथ ही उन्हें मंदिर के लिए 5 करोड़ का दान भी दिया.  इससे पहले बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समित्ति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया.  इसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए

मुकेश अंबानी ने की पूजा

इस दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गीता पाठ पूजा में भाग लिया.  और  इसके बाद बदरीनाथ धाम में अपने गेस्ट हाउस कोकिला निवास में आराम करने के बाद हेली से वापस लौटे.  भगवान बद्रीविशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है.  इसलिए हर साल वह भगवान बद्री विशाल के दर्शन करना नहीं भूलते हैं.

विशेष विमान से देहरादून  पहुंचे

मुकेश अंबानी अपने सहयोगियों के साथ आज सुबह करीब 7 बजे अपने विशेष विमान से देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे.  इसके बाद वह एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे.  यहां उन्‍होंने पूजा अर्चना की.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital