Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“48 घंटे के भीतर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर दो वरना…”, मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

जिस ईमेल से धमकी दी गई उसका पता है “[email protected]”.पुलिस ने आगे कहा कि मेल गुरुवार सुबह करीब 11.06 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था.

मुंबई एयरपोर्ट ( फाइल फोटो)

मुंबई एयरपोर्ट ( फाइल फोटो)

Bomb threat: गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) के टर्मिनल 2 को उड़ाने की ‘धमकी भरा ईमेल’ मिला. सूत्रों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने इस विस्फोट को रोकने के लिए 48 घंटे के भीतर बिटकॉइन में 1 मिलियन डॉलर का भुगतान करने की मांग की है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, सहार पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिस ईमेल से धमकी दी गई उसका पता है “[email protected]”.पुलिस ने आगे कहा कि मेल गुरुवार सुबह करीब 11.06 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था.

मेल में क्या लिखा गया है?

धमकी भरे मेल में लिखा था, “विषय: विस्फोट. यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है. यदि बिटकॉइन में दस लाख डॉलर पते पर स्थानांतरित नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के भीतर टर्मिनल 2 को विस्फोट कर देंगे. 24 घंटे बाद एक और अलर्ट दिया जाएगा.” धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: ‘पनौती’ बयान को लेकर बुरे फंसे राहुल गांधी; चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 25 नवंबर तक मांगा जवाब

पुलिस ने ट्रैक किया मेल का आईपी एड्रेस

शिकायत में एमआईएएल अधिकारी विस्मय पाठक ने पुलिस को बताया, ”जब मुझे धमकी भरा ईमेल मिला तो मैं हवाई अड्डे के गुणवत्ता और ग्राहक सेवा केंद्र पर था. ईमेल में फिरौती न देने पर 48 घंटे के भीतर हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी दी गई है.” पुलिस ने धमकी देने और फिरौती मांगने के इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 385 (किसी व्यक्ति को चोट के डर से जबरन वसूली करने के लिए प्रेरित करना) और 505 (1) (बी) (जनता में डर या भय पैदा करने या सार्वजनिक शांति के खिलाफ इरादे से दिए गए बयान) के तहत एफआईआर दर्ज की है. सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने उस आईपी पते का पता लगा लिया है जहां से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था और वर्तमान में जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने के लिए काम कर रही है. आगे की जांच चल रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital