देश

महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर स्कूल में यौन शोषण मामले में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का दिया आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर के एक स्कूल की दो छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया है. इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ और लोकल ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं. सरकार ने शिकायत का संज्ञान लेने में देरी करने के लिए बदलापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को निलंबित करने का भी आदेश दिया.

पुलिस ने बीते 17 अगस्त को बदलापुर के एक स्कूल के एक अटेंडेंट को किंडरगार्टन की तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.


ये भी पढ़ें: तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश यात्रा पर जाने की मिली अनुमति


प्रिसिंपल-टीचर सस्पेंड

शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया. स्कूल प्रबंधन ने इस घटना के लिए प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया है. इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. मंगलवार को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की, जिसमें खिड़कियों के शीशे, बेंच और दरवाजे तोड़ दिए गए.

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में दो चार वर्षीय लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में सैकड़ों नाराज अभिभावक और स्थानीय लोग मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर आ गए और ट्रेनों का रास्ता रोक दिया. स्कूली बच्चों के गुस्साए माता-पिता आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

3 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

3 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

52 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago