Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गूगल पर भी राम ही राम, पिछले 24 घंटे में सभी टाॅप-10 सर्च राम मंदिर से जुड़े

Ram Mandir Ayodhya Top in Google Trend: गूगल पर भी सोमवार को भगवान राम ही छाए रहे. ऐसा पहली बार हुआ जब गूगल पर टाॅप-10 सर्च भगवान राम से जुड़े थे.

Ram Mandir Ayodhya Top in Google Trend

गूगल पर टाॅप ट्रेंड में रहा राम मंदिर.

Ram Mandir Ayodhya Top in Google Trend:  22 जनवरी का दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया. हो भी क्यों न जब करोड़ों हिंदुओं और इस देश के आराध्य भगवान श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने महल में लौट आए. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में जानने के लिए गूगल पर भी सिर्फ राम ही राम ट्रेंड करता रहा. इसे लेकर गूगल पर भी काफी सर्च हुए. इतने सर्च इससे पहले कभी नहीं हुए. यह पहला मौका है जब गूगल ट्रेंडस के सभी सर्च भगवान राम से जुड़े थे.

यह भी पढ़ेंः Ramlala Virajman: रामलला के आभूषणों में इन रत्नों का किया गया है इस्तेमाल, जानें कितने महंगे हैं ये

बता दें कि इससे पहले गूगल ट्रेंड्स पर एक भी टाॅपिक पर पिछले 24 घंटे में इस तरह का ट्रेंड कभी भी देखने को नहीं मिला. सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लगभग हर ट्वीट को राम के नाम से जोड़ा जा रहा है. सभी यूजर्स अपने अंदाज में भगवान राम को याद कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार 10 लाख से अधिक लोगों ने राम मंदिर का वीडियो फोटो समेत अन्य पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है.

जानें गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए गए वर्ड

राम. अयोध्या. हिंदू टेंपल
टनकपुर. राम आरती
भारतीय जनता पार्टी. अयोध्या. नरेंद्र मोदी
राम. अयोध्या. हिंदू टेंपल. प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या. चीफ मिनिस्टर.
कल्याण सिंह. डेमोलिशन ऑफ बाबरी मस्जिद
कांग्रेस. लालकृष्ण आडवाणी. पीएम मोदी
अयोध्या. डिग्नटी ऑफ लाइफ

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पहले दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे लोग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital