एलन मस्क और पीएम मोदी.
Elon Musk Suported India for UNSC: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) के लिए भारत की पैरवी की हैं. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हैं इसके बावजूद भारत UNSC का स्थायी सदस्य नहीं है यह बकवास है. इतना ही नहीं उन्होंने अफ्रीका की भी पैरवी की.
मस्क ने कहा कि यूएन की संस्थाओं के पुनर्गठन की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि इस सब में समस्या यह है कि ऐसे देश जिनके पास अधिक शक्ति हैं वे इसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते. मस्क ने इसके साथ अफ्रीका का भी समर्थन किया. बता दें कि कुछ दिनों पहले यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि हम यह कैसे मान सकते हैं कि कोई भी अफ्रीकी देश यूएनएससी का सदस्य नहीं है.
यूएन महासचिव ने आगे कहा कि सभी संस्थानों को आज की दुनिया के हिसाब से काम करना चाहिए ना कि 80 साल पहले बनाए गए नियमों के हिसाब से। बता दें कि सुरक्षा परिषद् यूएन का एक निकाय है. जो अंतराष्ट्रीय शांति के लिए काम करता है. इसमें कुल मिलाकर 15 सदस्य देश होते हैं. जिसमें 5 स्थायी और 10 गैर स्थायी होते हैं.
यूएन के स्थायी सदस्य यूके, रूस, चीन, फ्रांस और अमेरिका हैं. वहीं 10 गैर स्थायी सदस्यों को प्रत्येक 2 साल के लिए चुना जाता है. भारत फिलहाल यूएन का गैर स्थायी सदस्य है. भारत ने भी कई मंचों पर यूएन में स्थायी सदस्यता को लेकर दावेदारी की है लेकिन चीन हमेशा रुकावट बनता हैं. पिछले दिनों एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में यूएन में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग पर कहा था कि कभी-कभी दुनिया आसानी से चीजें नहीं देती, लेनी भी पड़ती हैं.
यह भी पढ़ेंः पराक्रम दिवस पर जानिए नेताजी की मौत का रहस्य, हादसे के बाद भी जीवित थे!
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…