देश

मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर मसरत आलम के खिलाफ बड़ा एक्शन, आतंकी गतिविधियों के चलते लगा प्रतिबंध

Modi Government: केंद्र सरकार ने बुधवार को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर मसरत आलम के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे बैन कर दिया है. सरकार ने ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून यूएपीए के तहत की है. इस संगठन पर आरोप लगा है कि इसके सदस्य जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल थे और आतंकी समूहों को सपोर्ट कर रहे थे. इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपडेट जारी कर दिया है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट)’/एमएलजेके-एमए को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया है. इसके अलावा उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं.’

यह भी पढ़ें-जापान के कोयासन यूनिवर्सिटी ने Devendra Fadnavis को दी डॉक्टरेट की डिग्री, डिप्टी सीएम ने जनता को किया समर्पित

केंद्रीय मंत्री ने यह भी लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार का संदेश जोरदार और स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.बता दें कि मुस्लिम लीग मसरत आलम ग्रुप की नुमाइंदगी मसर्रत आलम भट करता है. वो अपनी राष्ट्र विरोधी और पाकिस्तान समर्थक प्रचार के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें-“आज सब लोग मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं”, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बात

जानकारी के मुताबिक यह संगठन जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग करना चाहता है, जिससे राज्य का विलय पाकिस्तान में हो जाए. उसकी सोच हमेशा ही राज्य में इस्लामी स्वतंत्र करना चाहता है, ताकि जम्मू और कश्मीर का पाकिस्तान में विलय हो सके और जम्मू कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित हो सके. इस संगठन के सदस्य जम्मू और कश्मीर में अलगाव आदि गतिविधियों में सम्मिलित रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago