Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“आज सब लोग मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं”, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बात

Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की.

PM Modi

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम ने की बातचीत

Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से आज (27 दिसंबर) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है, दूर-दूर के गांवों तक पहुंच रहा है. युवा हो, महिला हो या गांव के वरिष्ठ नागरिक हों, ये सब आज मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं और इस गाड़ी के कार्यक्रम का इंतजाम भी करते है. इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए मैं आप सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं. विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए, लेकिन ये यात्रा अबतक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है. ये अपने आपमें एक रिकॉर्ड है.

लोगों की बातें सुनकर विश्वास से भर जाता हूं- PM

बीते दिनों जब-जब मुझे इस यात्रा से जुड़ने का अवसर मिला है, तो मैंने एक बात नोट की है. जिस प्रकार देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बातें सामने रखते हैं, उन्हें सुनकर मैं खुद विश्वास से भर जाता हूं. आज देश के कोटि-कोटि लाभार्थी सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के माध्यम बन रहे हैं. वे सहायता पाने के बाद रुकते नहीं हैं, बल्कि इसमें से एक नई ताकत प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अधिक परिश्रम कर रहे हैं.

पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है- PM

पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है. लगभग 1.25 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप हो चुका है. 70 लाख लोगों की TB से जुड़ी जांच पूरी हो चुकी है. 15 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई है. आजकल तो आयुष्मान भारत कार्ड के साथ-साथ ABHA कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं. मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है. यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है. यात्रा के दौरान मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं.

“वोकल फॉर लोकल का संदेश पहुंचाना मकसद”

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए, गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए भारत सरकार बहुत बड़ा अभियान चला रही है. बीते वर्षों में देश में लगभग 10 करोड़ बहन-बेटियां और दीदियां SHG (स्वयं सहायता समूह) से जुड़ी हैं. विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हमें ‘वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना है. भारत के युवाओं, किसानों का श्रम और भारत की मिट्टी की महक जिसमें हो, ऐसे सामान को खरीदें और उसका प्रचार-प्रसार करें.

लाखों लोगों तक पहुंची संकल्प यात्रा

विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है, दूर-दूर के गांवों तक पहुंच रहा है. युवा हो, महिला हो या गांव के वरिष्ठ नागरिक हों, ये सब आज मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं और इस गाड़ी के कार्यक्रम का इंतजाम भी करते हैं. विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए, लेकिन ये यात्रा अबतक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें- PM Modi: “मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया”, पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बिताए पलों का शेयर किया Video

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है. विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है, मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं. पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है. आयुष्मान भारत कार्ड के साथ-साथ ABHA कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest