देश

‘…हर सैनिक हमारे परिवार के सदस्य के समान, कोई आपके ऊपर नजर डाले ये हमें कतई बर्दाश्त नहीं’, कश्मीर में बोले रक्षामंत्री राजनाथ

Rajnath Singh Jammu kashmir Visit: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. आज उन्होंने राजौरी पहुंचकर वहां की जमीनी स्थिति की समीक्षा की. इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व सेना के उच्च अधिकारियों ने जम्मू एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. रक्षामंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी जम्मू आए. इस दौरान उन्होंने संबोधन दिया.

रक्षा मंत्री ने पुंछ हमले में शहीद हुए 4 जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की. फिर उन्होंने राजौरी में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘…हमारे लिए हर सैनिक बेहद महत्वपूर्ण है, हमारा हर एक सैनिक हमारे परिवार के सदस्य के समान है. आपके ऊपर कोई नजर डाले यह हमें कतई बर्दाश्त नहीं. इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एजेंसी दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके लिए शासन की तरफ से जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसके लिए सरकार का खजाना खुला हुआ है…’

सैनिकों की बहादुरी की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि सेना जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद का सफाया कर देगी.’ रक्षा मंत्री ने राजौरी में सैनिकों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा, ‘मुझे आपकी बहादुरी और दृढ़ता पर विश्वास है. जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद खत्म होना चाहिए और आपको इस प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप इसमें जीत हासिल करेंगे. इसके साथ-साथ आपको लोगों का दिल भी जीतना है.’

यह भी पढ़िए: मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर मसरत आलम के खिलाफ बड़ा एक्शन, आतंकी गतिविधियों के चलते लगा प्रतिबंध

रक्षा मंत्री के दौरे के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. जम्मू, पुंछ और राजौरी आदि तीनों जिलों में मुख्य चौक-चौराहों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए. जम्मू और राजोरी में अतिरिक्त नफरी लगाई गई.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago