देश

जापान के कोयासन यूनिवर्सिटी ने Devendra Fadnavis को दी डॉक्टरेट की डिग्री, डिप्टी सीएम ने जनता को किया समर्पित

Devendra Fadnavis Doctorate Degree:  जापान के कोयासन विश्वविद्यालय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को डॉक्टरेट की मानद डिग्री दी है. फडणवीस पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें कोयासन विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि दी है. उप मुख्यमंत्री ने इसे महाराष्ट्र की जनता को समर्पित किया है. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस को बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, जल संरक्षण और महाराष्ट्र में सामाजिक एकता बनाए रखने में उनके काम के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है.

फडणवीस ने 2005 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जापान में विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन केंद्र में डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया था.

कोयासन यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार दी गई मानद डिग्री

बता दें कि जापान की कोयासन यूनिवर्सिटी ने अपने 120 साल के इतिहास में पहली बार किसी व्यक्ति को मानद डॉक्टरेट की उपाधि दिया है. इस प्रकार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कोयासन विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: “आज सब लोग मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं”, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बात

फडणवीस के काम की जय

यह मानद डॉक्टरेट उन्हें महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, जलयुक्त शिवार योजना के माध्यम से जल संरक्षण और सामाजिक समानता के लिए काम के लिए प्रदान की गई है. 2015 में जब देवेन्द्र फड़णवीस जापान गए तो उन्होंने कोयासन यूनिवर्सिटी में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया . इसके बाद उन्होंने 2018 और 2023 में जापान का दौरा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago