दुनिया

सीरिया में US Army की बड़ी कार्रवाई, ISIS के मुहम्मद इब्राहिम को हमले में किया ढेर

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने सीरिया में हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी मिलिशिया के एक बड़े सदस्य को मार गिराया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सीरिया में हवाई हमला किया, जिसमें आईएसआईएस के एक वरिष्ठ अधिकारी उस्माह जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी की मौत हो गई.”

अमेरिकी सेना ने जारी किया बयान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आगे कहा, “मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी की मौत से आईएसआईएस की संसाधन जुटाने और आतंकवादी हमले करने की क्षमता में कमी आएगी. इस हमले में किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

फिर से उभर रहा ISIS

सीरिया में आईएसआईएस फिर से उभरने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी सैनिक इस्लामिक स्टेट के फिर से उभरने से रोकने के लिए वहां तैनात हैं. अमेरिकी सेना को कुर्द मिलिशिया वाईपीजी और उसके सहयोगियों के नियंत्रित क्षेत्रों में तैनात किया गया है.

2019 में चरमपंथी मिलिशिया के खत्म होने की घोषणा कर दी गई थी, इसके बावजूद यह बीच-बीच में सक्रिय हो जाता है. हालांकि, जानकारों के अनुसार, अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी निरंतर सैन्य मौजूदगी से अपने कट्टर दुश्मन ईरान के प्रभाव को सीमित करने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सम्मान में एक मिनट के लिए मौन हुई कनाडाई संसद, पढ़ें क्या है पूरा मामला

वाशिंगटन में एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, लगभग 700 अमेरिकी सैनिक अभी भी जगह-जगह सीरिया में हैं. गाजा युद्ध के छिड़ने के साथ ही उनकी तैनाती और भी खतरनाक हो गई है. ईरान समर्थक मिलिशिया अक्सर अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करते रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

52 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago