देश

₹2000 करोड़ की ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किया गया यह फिल्ममेकर, 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेगा

Jaffer Sadiq in Judicial custody: देश से बाहर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक फिल्म निर्माता को जेल भेजा गया है. तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुका DMK का पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक, जो कि काफी समय तक फरार रहा, अब 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेगा.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जाफर सादिक की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी. जिस वक्त सादिक को पकड़ा गया, तब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बताया था कि वह 15 फरवरी से फरार था. गिरफ्तारी के बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां तमिलनाडु के उक्त फिल्म निर्माता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रतिबंधित पदार्थ को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक पहुंचाया

जाफर सादिक का नाम भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग्स तस्करी नेटवर्क “किंगपिन” में सामने आया था. आरोप हैं कि उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स की तस्करी की थी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, “सादिक ने 45 पार्सल में 3,500 किलोग्राम स्यूडोएफ़ेड्रिन ऑस्ट्रेलिया भेजा. अमूमन स्यूडोफेड्रिन को नारियल और सूखे मेवों में छिपाकर विदेश भेजा जाता है. इसका उपयोग मेथामफेटामाइन या क्रिस्टल मेथ के उत्पादन में किया जाता है और भारत में इस पदार्थ की खरीदी और बिक्री पर निगरानी रखी जाती है.”

‘तस्करी से करोड़ों रुपये कमाए और फिल्में बनवाईं’

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि सादिक तिरुवनंतपुर, मुंबई, पुणे और हैदराबाद होते हुए जयपुर भाग गया था. उसने नशीली दवाओं की तस्करी से करोड़ों रुपये कमाए और नशीली दवाओं के पैसे से रियल एस्टेट और फिल्म निर्माण में निवेश किया, जिसमें उसका नवीनतम प्रोजेक्ट भी शामिल था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

51 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago