Bharat Express DD Free Dish

NEET Exam 2024

NEET और NET-UGC एग्जाम विवाद पर आज कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि ये समस्या मोदी जी ने होने दी, जो कि एंटी-नेशनल एक्टिविटी है.

बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पेपर लीक के आरोपियों के लिए तेजस्वी यादव के निजी सचिव ने सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया था. सिन्हा ने कुछ सबूत भी दिखाए.