देश

Jammu-Kashmir: राजौरी में आतंकियों की नापाक हरकत, हिंदू परिवारों को बनाया निशाना, 4 की मौत, लोगों ने विरोध में बुलाया बंद

Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और श्रीनगर में आतंकियों ने हमला किया. हमला रविवार देर शाम किया गया. आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदुओं को निशाना बनाया है. उन्होंने हिंदू परिवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. सुरक्षाकर्मियों को मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर  तलाशी अभियान शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ये गोलीबारी राजौरी के धनगरी इलाके में की है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार को बंद बुलाया है.

पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने करीब सवा सात बजे हायर सेकेंड्री स्कूल के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. जिसमें महिला और बच्चे समेत कुल 7 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना अपर डांगरी गांव की है. करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई. राजौरी के अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया. घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं.

स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी

राजौरी में आतंकी घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि उन्होंने सोमवार को हमले के विरोध में राजौरी शहर में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है. सनातन धर्म सभा ने इस संबंध में आह्वान किया है. इस आह्वान को विहिप, बीजेपी और व्यापार मंडल ने समर्थन दिया है. उन्होंने कहा- हम लोग पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. हमने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखें. यहां परिवहन सेवाएं भी बंद रहेंगी.

ये भी पढ़ें- Bihar: कोहरे ने रोकी रफ्तार, बिहार में 60 से अधिक ट्रेनें 14 घंटे तक लेट, बस सेवाओं पर भी दिखा असर

श्रीनगर में भी आतंकियों ने किया हमला

वहीं देर रात कश्मीर जोन में भी आतंकियों ने हमला किया है. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया- श्रीनगर के जदीबल के एमके चौक पर सीआरपीएफ (CRPF)  के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है. एक नागरिक घायल हो गया है. इलाके को सील कर दिया गया है. इलाके में तलाश अभियान जारी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

38 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago