देश

“न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही पति का इलाज”, बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पैसे के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी घर की बिटिया की शादी नहीं रुकेगी. साथ ही किसी मरीज का इलाज धन की कमी से बाधित नहीं होगा. न तो घबराएं और न ही परेशान हों. हर जरूरतमंद, पीड़ित की मदद के लिए सरकार तत्पर है.

गोरखनाथ मंदिर में समस्याएं सुनते हुए

शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अलग-अलग तरह की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने सब को आश्वस्त किया कि समस्या किसी भी तरह की हो उसका निदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं.

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े. साथ ही जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए. यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए.

महिला ने आर्थिक तंगी से आ रही दिक्कत की साझा

जनता दर्शन में कुशीनगर से आई एक महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से बिटिया की शादी मैं आ रही दिक्कत मुख्यमंत्री से साझा की. उसकी परेशानी सुनते ही सीएम बेहद संजीदा हो गए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाया जाए. यदि कोई दिक्कत आ रही हो तो बिटिया की शादी के लिए महिला को भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने महिला से कहा कि बिल्कुल परेशान मत हो, पैसे की तंगी से बिटिया की शादी नहीं रुकेगी.

महिला ने आर्थिक मदद की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई

इसी तरह जनता दर्शन में एक महिला ने हृदय रोग से पीड़ित पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई. मुख्यमंत्री ने अब तक हुए व चल रहे उपचार की जानकारी ली और महिला से कहा कि आप पति को एडमिट कराइए, इलाज के लिए धन की व्यवस्था सरकार करेगी.

उन्होंने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए. प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित अस्पताल को धनराशि जारी कर दी जाएगी. जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ सीएम योगी ने चॉकलेट गिफ्ट किया. उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया.

-आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago