NIA
कई राज्यों में सक्रिय खालिस्तानी समर्थक आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एनआईए ने कनाडा स्थित आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. यह आरोप पत्र पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष एनआईए अदालत में दाखिल किया गया है. एनआईए ने अपने आरोप पत्र में अर्श डाला के अलावा उसके भारतीय एजेंट हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौर, रविंदर सिंह उर्फ राजविंदर सिंह उर्फ हैरी राजपुरा एवं राजीव कुमार उर्फ शीला को नामित किया है. उसने पंजाब और दिल्ली के कई हिस्सों में जांच करने के बाद आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए डाला के संचालित स्लीपर सेल के सदस्यों के खिलाफ दाखिल किया है.
उसने अपने आरोप पत्र में कहा है कि खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकवादी डाला के निर्देश पर उसके तीनों सहयोगी भारत में एक बड़ा आतंकी गैंगस्टर सिंडिकेट चला रहे थे. जांच में पता चला है कि आरोपी हैरी मौर और हैरी राजपुरा स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे थे और राजीव कुमार उन्हें पनाह दे रहा था. तीनों ने डाला के निर्देश पर और उससे मिले धन से कई आतंकी हमले करने की योजना बनाई थी. हैरी मौर और हैरी राजपुरा गिरोह के शूटर थे और उन्हें लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था, जबकि राजीव कुमार उर्फ शीला को हैरी मौर और हैरी राजपुरा को पनाह देने के लिए अर्श डाला से धन मिल रहा था. एनआईए ने यह भी कहा है कि राजीव कुमार अर्श डाला के निर्देश पर अन्य दो के लिए रसद सहायता और हथियारों की व्यवस्था भी कर रहा था. एनआईए ने हैरी मौर और हैरी राजपुरा को 23 नवंबर, 2023 को और राजीव कुमार को 12 जनवरी, 2024 को गिरफ्तार किया था. उसने यह भी कहा है कि पूरे आतंकवादी-गैंगस्टर सिंडिकेट को नष्ट करने के लिए उसकी जांच जारी है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…