Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NIA ने खालिस्तानी समर्थक आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में आतंकवादी अर्श डाला और 3 सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

एनआईए ने अपने आरोप पत्र में अर्श डाला के अलावा उसके भारतीय एजेंट हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौर, रविंदर सिंह उर्फ राजविंदर सिंह उर्फ हैरी राजपुरा एवं राजीव कुमार उर्फ शीला को नामित किया है.

NIA

NIA

Prakhar Rai Edited by Prakhar Rai

कई राज्यों में सक्रिय खालिस्तानी समर्थक आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एनआईए ने कनाडा स्थित आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. यह आरोप पत्र पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष एनआईए अदालत में दाखिल किया गया है. एनआईए ने अपने आरोप पत्र में अर्श डाला के अलावा उसके भारतीय एजेंट हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौर, रविंदर सिंह उर्फ राजविंदर सिंह उर्फ हैरी राजपुरा एवं राजीव कुमार उर्फ शीला को नामित किया है. उसने पंजाब और दिल्ली के कई हिस्सों में जांच करने के बाद आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए डाला के संचालित स्लीपर सेल के सदस्यों के खिलाफ दाखिल किया है.

आरोप पत्र में बताया

उसने अपने आरोप पत्र में कहा है कि खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकवादी डाला के निर्देश पर उसके तीनों सहयोगी भारत में एक बड़ा आतंकी गैंगस्टर सिंडिकेट चला रहे थे. जांच में पता चला है कि आरोपी हैरी मौर और हैरी राजपुरा स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे थे और राजीव कुमार उन्हें पनाह दे रहा था. तीनों ने डाला के निर्देश पर और उससे मिले धन से कई आतंकी हमले करने की योजना बनाई थी. हैरी मौर और हैरी राजपुरा गिरोह के शूटर थे और उन्हें लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था, जबकि राजीव कुमार उर्फ शीला को हैरी मौर और हैरी राजपुरा को पनाह देने के लिए अर्श डाला से धन मिल रहा था. एनआईए ने यह भी कहा है कि राजीव कुमार अर्श डाला के निर्देश पर अन्य दो के लिए रसद सहायता और हथियारों की व्यवस्था भी कर रहा था. एनआईए ने हैरी मौर और हैरी राजपुरा को 23 नवंबर, 2023 को और राजीव कुमार को 12 जनवरी, 2024 को गिरफ्तार किया था. उसने यह भी कहा है कि पूरे आतंकवादी-गैंगस्टर सिंडिकेट को नष्ट करने के लिए उसकी जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital