दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
जमशेदपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी 4 साल बाद पीएम नहीं रहेंगे. जमशेदपुर में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने ये बातें कहीं. केजरीवाल ने कहा कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. इस तारीख के बाद केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी और इसके बाद अरविंद केजरीवाल एवं हेमंत सोरेन दोनों जेल के बाहर होंगे.
हेमंत सोरेन ने कोई जुर्म नहीं किया
केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने न कोई जुर्म किया और न ही किसी अदालत ने उन्हें दोषी कहा. इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने साजिश करके उन्हें जेल भेज दिया. उन्हें लगा था कि हेमंत सोरेन और मुझे जेल भेज देंगे तो हमारी पार्टियां टूट जाएंगी और हमारी सरकारें गिर जाएंगी, लेकिन, उलटे हमारी पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता एकजुट हो गए. केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को देश में आदिवासियों का सबसे बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उन्हें जेल भेजा जाना पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान है. उन्होंने आदिवासियों को चुनौती दी है, जिसका बदला आपको वोट से लेना है.
पीएम ने जेल में रखने की पूरी कोशिश की
मोदी जी ने पूरी कोशिश की कि मैं जेल से बाहर न निकल सकूं, लेकिन, मेरे ऊपर बजरंग बली का आशीर्वाद है. दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के उद्घाटन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिर्फ इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वे आदिवासी हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में इतना अहंकार है कि वे नारा लगाते हैं, ‘जो राम को लाए हैं, हम उन्हें लाएंगे.’ क्या उन्हें ये नहीं पता कि हम सभी भगवान राम की वजह से दुनिया में आए हैं. हमें ईवीएम पर बटन दबाकर उनके अहंकार को चूर करना है.
इसलिए पीएम मोदी मांग रहे 400 सीटें
केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी 400 सीटें इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें एससी, एसटी, ओबीसी का रिजर्वेशन खत्म करना है. वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन, देश में कई जगहों पर घूमने के बाद मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि हर जगह उनके खिलाफ माहौल है. झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत होगी. जनसभा को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी संबोधित किया. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौके पर मौजूद रहीं.
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…