NIA
NIA Raid: भारत विरोधी साजिश रचने वाले आतंकियों और गैंगस्टरों से जुड़े अपराधियों पर NIA लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज (11 जनवरी) एनआईए ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 32 जगहों पर छापेमारी की.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 15 दिसंबर को पीएलएफआई के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एनआईए की ओर से यह छापेमारी चार राज्यों में की गई. जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी गोला-बारूद बरामद हुआ है. साथ ही ठिकानों से भारतीय सेना की वर्दी भी जब्त की है.
NIA ने जिन आरोपियों और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की है, वे सभी झारखंड में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन PLFI के कैडर और समर्थक थे. इन पर हिंसक वारदातों को अंजाम देने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल होने का आरोप है. NIA की ओर से की गई छापेमारी में झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में संगठन से आरोपियों से जुड़े कुल 23 स्थानों की तलाशी ली गई. इनमें झारखंड में 19 स्थान (गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले), बिहार (पटना जिला) और मध्य प्रदेश (सिद्धि जिला) में एक-एक स्थान और नई दिल्ली में दो स्थान शामिल हैं.
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान बिहार के रमन कुमार सोनू उर्फ सोनू पंडित और दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के निवेश कुमार के रूप में हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…