Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NIA Raid: आतंकियों और गैंगस्टर के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में 32 ठिकानों पर छापेमारी

NIA Raid: भारत विरोधी साजिश रचने वाले आतंकियों और गैंगस्टरों से जुड़े अपराधियों पर NIA लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है.

NIA

NIA

NIA Raid: भारत विरोधी साजिश रचने वाले आतंकियों और गैंगस्टरों से जुड़े अपराधियों पर NIA लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज (11 जनवरी) एनआईए ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 32 जगहों पर छापेमारी की.

15 दिसंबर को पीएलएफआई के ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 15 दिसंबर को पीएलएफआई के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एनआईए की ओर से यह छापेमारी चार राज्यों में की गई. जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी गोला-बारूद बरामद हुआ है. साथ ही ठिकानों से भारतीय सेना की वर्दी भी जब्त की है.

इन राज्यों में हुई थी छापेमारी की कार्रवाई

NIA ने जिन आरोपियों और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की है, वे सभी झारखंड में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन PLFI के कैडर और समर्थक थे. इन पर हिंसक वारदातों को अंजाम देने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल होने का आरोप है. NIA की ओर से की गई छापेमारी में झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में संगठन से आरोपियों से जुड़े कुल 23 स्थानों की तलाशी ली गई. इनमें झारखंड में 19 स्थान (गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले), बिहार (पटना जिला) और मध्य प्रदेश (सिद्धि जिला) में एक-एक स्थान और नई दिल्ली में दो स्थान शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: “लोग कह रहे हैं कि पत्थर में प्राण डाले जाएंगे, क्या इतने दिनों से राम बिना प्राण के थे?”, RJD विधायक ने दिया विवादित बयान

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान बिहार के रमन कुमार सोनू उर्फ सोनू पंडित और दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के निवेश कुमार के रूप में हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital