लाइफस्टाइल

कोरियन की ये 5 आदतें आपकी Skin को ही नहीं बल्कि Body को भी रखेंगी हल्दी! आज से ही करें फॉलो

Skin Care Tips: आजकल कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स चर्चा में है. हममें से अधिकतर महिलाएं कोरियन महिलाओं जैसी बेदाग और चमकदार त्वचा रखना चाहत हैं, इसके लिए उनके रूटीन टिप्स को फॉलो करने की कोशिश करती हैं. माना जाता है कि कोरिया के लोगों की उम्र काफी लंबी होती है. क्योंकि उनकी आदतें और लाइफस्टाइल काफी हेल्दी होती है. कोरिया की लड़कियां न सिर्फ बेहद गोरी दिखती हैं बल्‍कि उनकी स्किन भी काफी क्लियर और चमकदार होती है. इसका राज उनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स में नहीं बल्कि उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल है. आइए जानते हैं कि कोरिया के लोगों की स्किन इतनी क्लियर और हेल्दी कैसे रहती है.

पौष्टिक आहार

कोरियाई लोगों का प्रतिदिन खाया जाने वाला खाना काफी पौष्टिक होता है, इसमें किमची, चावल, मांस या समुद्री भोजन जैसे फल और सब्जियां शामिल हैं. आप भी इस भोजन को अपने रोजमर्रा के जीवन में ऐड कर अपनी स्किन और बॉडी को Healthy रख सकते हैं.

हर दिन एक्सरसाइज

कोरिया के लोग अपने दिन का कुछ समय अपनी एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालते हैं. जिससे वह अपने तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं.

जौ का पानी

कोरियन लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन भर में जौ के पानी या हरी चाय के साथ भारी मात्रा में पानी पीते रहते हैं. जिससे उनके शरीर में पानी की मात्रा कभी कम नहीं होती और उनकी स्किन चमकती रहती है.

स्किन केयर रूटीन

वे एक बेसिक स्किनकेयर रूटीन को अपनाते हैं जिसमें वह अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए क्लींजिंग, टोनिंग, एक्सफोलिएशन, सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजेशन को शामिल करते हैं.

स्टीम शॉवर

दिन की शुरूआत स्टीमी शॉवर से करने से आपकी स्किन एनर्जेटिक और ग्लोई रहती है. इससे शरीर की थकान दूर हो जाती है. इसके अलावा चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल चेहरे से निकल जाता है. स्टीमी शॉवर लेने से ब्लड सर्कुलेशन नियमित हो जाता है और स्किन का माइश्यचर बरकरार रहता है.

इन बातों का रखें ख्याल

  • किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टाइप का अवश्य ख्याल रखें.
  • हर प्रोडक्ट स्किन टाइप के हिसाब से होता है.
  • कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती हैं. ऐसे में जब भी आप चेहरे पर कोई कैमिकल लगाती हैं, तो उसे पहले हथेली को उलटाकर एक बार ज़रूर जांच लें.
  • अपने कंफर्ट के हिसाब से फेस मसाज और एक्सरसाइज़ के लिए समय सीमा को करें.
  • धूप से अपने चेहरे को बचाकर रखें.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

25 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

29 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

55 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago