पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी नेटवर्क के जरिए हथियार और मादक पदार्थों की सीमा पार तस्करी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को देश के छह राज्यों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में कुल 18 स्थानों पर की गई.
छापेमारी के दौरान एनआईए ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं. एजेंसी इन सामग्रियों की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे षड्यंत्र की परतें खोली जा सकें और पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में हो रही कट्टरपंथी गतिविधियों का खुलासा किया जा सके.
एनआईए ने यह कार्रवाई मामले संख्या RC-18/2024/NIA/DLI के तहत की है, जो 20 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया था. छापेमारी उन संदिग्धों के परिसरों पर की गई जो पाकिस्तान स्थित संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की विचारधारा से प्रभावित हैं.
जांच में यह भी सामने आया है कि ये तत्व सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में हैं, जिन पर खालिस्तान समर्थक तत्व होने का संदेह है. एजेंसी का मानना है कि इनका मकसद भारत को अस्थिर करना है.
एनआईए ने कहा है कि मामले में जांच लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट: कालकाजी EVM जारी, वीवीपैट संरक्षित; NIA ने PFI नेता की पैरोल का किया विरोध
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…