शिवपाल सिंह यादव (फोटो फाइल)
Shivpal Yadav: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव के सपा में आते ही एक बार फिर उनका रुतबा बढ़ गया है. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव जिताने के बाद शिवपाल प्रमुख भूमिका में दिखाई दे रहे है. शिवपाल यादव इन दिनों लखनऊ में है. जहां निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में टिकट की चाह रखने वाले दावेदारों की भीड़ उनके घर पर लगने लगी है. हालांकि, कौन उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेगा इसका फैसला सपा मुखिया अखिलेश यादव दिल्ली से लौटने के बाद लेंगे.
उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद अब सभी राजनीतिक दलों का फोकस इनदिनों निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) पर है. उपचुनाव में जीत और शिवपाल यादव की सपा में एंट्री के बाद निकाय चुनाव में टिकट के लिए दावेदार उनके घर पहुंच रहे है. टिकट के लिए दावेदार एड़ी से चोटी का जोर लगा रहे है.
शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) के दरबार में पुहंच रहे दावेदार कोई पुराने संबंधों की दुहाई दे रहा है तो कोई खुद को बेहतर कैंडिडेट बता रहा है. जबकि कई दावेदार को वोट बैंक का हवाला दे रहे है. लेकिन, दावेदारों को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिल्ली से लखनऊ लौटने का इंतजार करना होगा, क्योंकि अंतिम निर्णय उनका ही होगा.
ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में अपने साथ वाले ही बिगाड़ सकते हैं बीजेपी का गेम, उपचुनाव के बाद BJP का एक और ‘टेस्ट’
मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने करीब तीन लाख वोटों से जीत दर्ज की. इस जीत में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उपचुनाव परिणाम आने के दिन ही शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय कर दिया था. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल यादव को सपा में एक बार फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…