देश

नीता अंबानी को ‘ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2023’ से किया गया सम्मानित, परोपकार और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए मिला सम्मान

Reliance Foundation chair person: यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने रविवार (30 अक्टूबर) को रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया. उन्हं ये सम्मान परोपकार और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए दिया गया है. USISPF के अध्यक्ष और CEO डॉ. मुकेश अघी ने X पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि ” हमें कई भारतीयों के जीवन को समृद्ध बनाने और उनके अथक प्रयासों के लिए रिलायंस की चेयरपर्सन नीता अंबानी को सम्मानित करते हुए अपार खुशी हो रही है. नीता अंबानी एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका हमेशा से ये मानना रहा है कि काम कभी भी पूरा नहीं होता है, अभी भी बहुत कुछ इसमें पूरा करना बाकी है.”

“इस सम्मान को मैं विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ग्रहण करती हूं”

वहीं इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि वह भारत अमेरिका के लोगों और बिजनेस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की USISPF की कोशिशों के लिए आभार व्यक्त करती हैं. नीता अंबानी ने आगे कहा कि USISPF ने बीते 6 सालों में भारत-अमेरिका के लोगों और बिजनेस के बीच संबंधों को मजबूत करने का काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किए जाने पर कहा कि ” इस सम्मान को मैं विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ग्रहण करता हूं.”

बता दें कि इसी साल अगस्त महीने में रिलायंस फाउंडेशन ने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ एक साझेदारी की थी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कृषि के अलावा प्राइवेट नौकरियों में महिलाओं को अगले तीन साल तक के लिए कम से कम 1200 डॉलर सालाना तनख्वाह मिले.

नीता अंबानी ने भारत की समृद्ध कला की परंपरा को आगे बढ़ाया- डॉ. अघी

डॉ. मुकेश अघी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हार्ड पावर के समय में नीता अंबानी ने हमें सॉफ्ट पावर और उसकी पहुंच के प्रभाव को दिखाया है. जिसमें विशेष रूप से भारत की समृद्ध कला की परंपरा को हमेशा से बढ़ावा देने में और ये बताने में कि खेल राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण टूल है.

यह भी पढ़ें- “हमारी सामूहिक चेतना को जगाने से पहले और कितनी मौतें?”, Israel Hamas युद्ध पर सोनिया गांधी ने लिखा लेख

रिलायंस फाउंडेशन ने अब तक 7 करोड़ लोगों तक मदद पहुंचाई

डॉ. अघी ने आगे कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने में अग्रणी संस्था रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी फाउंडर हैं. वह खेल से लेकर कला संगठनों में भी अहम भूमिका निभाती हैं. रिलायंस फाउंडेशन ने अब तक 7 करोड़ लोगों तक मदद पहुंचाई है. जिसमें महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना, डिजिटल साक्षरता में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाना और रोजगार क्षमता में सुधार और सृजन के लिए कौशल के साथ उन्हें शिक्षित करना शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

28 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

36 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

49 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago