देश

नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के CM, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने दिलाई शपथ, राजभवन में लगे मोदी-मोदी के नारे

Bihar Govt Nitish kumar: बिहार में बडा सियासी खेला हो गया. जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन का साथ छोडकर भाजपा का समर्थन ले लिया. इसी के साथ नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. आज सुबह ही उन्‍होंने जदयू-राजद गठबंधन सरकार समाप्‍त कर इस्‍तीफा दिया था, और आज शाम को अब फिर से शपथ ले ली है- नई सरकार के रूप में…

नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार आज इस्‍तीफे के बाद भाजपा और जदयू के कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे थे. उनके भाजपा के 78, जेडीयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है. 28 जनवरी की सुबह दिए गए इस्तीफे के 6 घंटे बाद नीतीश कुमार ने शाम को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

सीएम समेत 9 नेताओं ने ली शपथ

नीतीश के साथ बिहार की नई सरकार के लिए कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली है. भाजपा की तरफ से दो डिप्टी सीएम समेत 3 मंत्री बनाए गए हैं. वहीं, जेडीयू के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए हैं. हम के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद मिला है.

बिहार बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष बने उपमुख्यमंत्री

बिहार भाजपा के अध्यक्ष रहे सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद शपथ ली. इससे पहले राजभवन में सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव एक साथ बैठे नजर आए. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में संपन्‍न हुआ.

  • शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सम्राट चौधरी

  • बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली.

  • भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शपथ ली

भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वे गया से आठ बार के विधायक हैं.

बिहार की नई सरकार की तस्‍वीर

मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार

उपमुख्यमंत्री
1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)

मंत्री
3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)
5. श्रवण कुमार (जदयू)
6. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
7. संतोष कुमार सुमन (हम)
8. सुमित सिंह (निर्दलीय)

यह भी पढिए- ‘जो अपने गठबंधन के दलों संग न्याय नहीं कर पाए.. ये बिखराव तो होना ही था’, नीतीश-लालू में तल्‍खी; राहुल गांधी पर मोदी सरकार के मंत्री ने ली चुटकी, जानें क्‍या कुछ बोले

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

45 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago