देश

‘मणिपुर में शांति का सूरज जरूर निकलेगा…’ जानिए Manipur Violence पर लोकसभा में पीएम मोदी ने और क्या कहा

PM Modi in Lok Sabha: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही पीएम मोदी ने मणिपुर में हिंसा के मामले पर भी बयान दिया. पीएम मोदी ने कहा, “मैं मणिपुर के लोगों, माता, भाइयों, बहनों से कहना चाहूंगा कि देश आपके साथ है. यह सदन आपके साथ है. हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे. मणिपुर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा.”

मणिपुर हिंसा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मणिपुर में अदालत का फैसला आया अब उसके पक्ष-विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ. महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए और यह अपराध अक्षम्य है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कोशिश कर रही है. जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं, करीबी भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा.”

मणिपुर के लोगों को किया आश्वस्त

पीएम मोदी ने कहा, “मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल होगी. मैं मणिपुर की महिलाओं और बेटियों सहित मणिपुर के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है.” पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की घटना पर गृह मंत्री ने विस्तार से बताया लेकिन विपक्ष को राजनीति के अलावा कुछ नहीं करना है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर केवल मणिपुर पर चर्चा की बात थी तो गृहमंत्री ने पत्र लिखकर कहा था. लेकिन विपक्ष का इरादा चर्चा का नहीं था. इनके पेट में दर्द था लेकिन फोड़ सिर रहे थे.

पीएम मोदी ने सवाल किया, “जब सब कुछ उग्रवादी संगठनों की इच्छा के अनुरूप होता था तब मणिपुर में किसकी सरकार थी? मणिपुर में किसकी सरकार थी जब सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी की तस्वीर को अनुमति नहीं दी गई थी, मणिपुर में किसकी सरकार थी जब स्कूलों में राष्ट्रगान की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया था?… उनका (विपक्ष) दर्द चयनात्मक है. वे राजनीति से परे सोच ही नहीं पाते.”

राहुल पर कसा तंज

वहीं उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज किया. राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पीएम मोदी ने कहा कि कल यहां (लोक सभा में) दिल से बात करने की बात भी कही गई थी. उनके (राहुल गांधी) दिमाग के हाल को तो एक लंबे समय से जानता हूं. अब उनके दिल का भी पता चल गया.

ये भी पढ़ें: PM Modi in Lok Sabha: ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी… विपक्ष का फेवरेट नारा”- पीएम मोदी का विरोधी दलों पर हमला, पढ़ें बड़ी बातें

पीएम मोदी ने निशाना साधा साधते हुए कहा, “यह सच है कि लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, उनके (रावण) घमंड ने जलाया. जनता भी भगवान राम की तरह है और इसीलिए आप 400 से 40 पर आ गए हैं. जनता ने दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी लेकिन आपको तकलीफ हो रही है कि एक गरीब आदमी यहां कैसे बैठा है और यह आपको सोने नहीं दे रहा है और यहां की जनता देश आपको 2024 में भी सोने नहीं देगा. एक समय था जब जन्मदिन पर हवाई जहाज में केक काटा जाता था, लेकिन आज उन्हीं हवाई जहाज में गरीबों के लिए टीके भेजे जा रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

12 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

26 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

45 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

49 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

53 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

1 hour ago