Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ब्रिटेन ने पाकिस्तान को किया ब्लैक लिस्ट, नागरिकों से इन 24 देशों की यात्रा न करने का किया आग्रह, जारी हुई एडवाइजरी

ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास ऑफिस (FCDO) ने पाकिस्तान को उन देशों की लिस्ट में डाल दिया है, जिन देशों की यात्रा करना ब्रिटेन के लोगों के लिए खतरनाक है.

PM Rishi Sunak

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (फोटो X)

दुनियाभर में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ रही है. तमाम वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के मुद्दे पर शर्मिंदगी झेलने वाले पाकिस्तान को अब ब्रिटेन ने बड़ा झटका दिया है. ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास ऑफिस (FCDO) ने पाकिस्तान को उन देशों की लिस्ट में डाल दिया है, जिन देशों की यात्रा करना ब्रिटेन के लोगों के लिए खतरनाक है.

FCDO ने लिस्ट में 8 देशों को बढ़ाया

पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेश राष्ट्रमंडल और विकास ऑफिस ने ब्रिटेन के नागरिकों को चेतावनी दी है कि इस लिस्ट को अपडेट किया गया है. जिसमें 8 देशों को और बढ़ाया गया है. ऐसे में इन देशों की यात्रा करना ब्रिटेन के लोगों के लिए खतरनाक है. अब इस लिस्ट में प्रतिबंधित देशों की कुल संख्या 24 हो गई है.

FCDO ने बताई ये वजह

इस लिस्ट में बताया गया है कि उन देशों को इसलिए प्रतिबंधित किया गया है क्योंकि वहां पर भारी अपराध, युद्ध, आतंकवाद, बीमारी, मौसम की स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं सहित पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले हालात हैं.

यह भी पढ़ें- Iran Israel Conflict: यहूदी-मुस्लिम देशों में तनाव चरम पर पहुंचा, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा— अभी न करें ईरान और इजरायल की यात्रा

इन देशों को किया शामिल

लिस्ट में एफसीडीओ ने उन देशों को भी शामिल कर दिया है, जहां पर अभी युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. जिसमें रूस, यूक्रेन, इज़रायल, ईरान, सूडान, लेबनान, बेलारूस और फिलिस्तीनी क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा FCDO ने जिन देशों को ब्लैक लिस्ट किया है, उनमें अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, हैती, इराक, इज़राइल, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सोमालीलैंड, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital