Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Money Laundering Case: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर ठोका मानहानि का मुकदमा, कहा- महाठग सुकेश जंग जबरन जोड़ा गया मेरा नाम

Money Laundering Case: नोरा फतेही ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

Money Laundering Case

नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस

Edited by Nitish Pandey

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक नया मोड़ आ गया है. बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस सुकेश चंद्रशेखर केस के कारण एक दूसरे के खिलाफ हो गई हैं. स्थिति ये हो गई है कि नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के खिलाफ मानहानि याचिका दायर कर दिया है.

नोरा फतेही ने कहा कि उनका सुकेश चंद्रशेखर से सीधे कोई संपर्क नहीं था और वो उसे उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए ही जानती थीं. नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया है. नोरा का कहना है कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है.

नोरा दाखिल किया मानहानि का केस

नोरा फतेही ने कहा कि जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की हैं. जिससे नाराज होकर नोरा ने दिल्ली कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस और कई मीडिया कंपनियों के खिलाफ मानहानि केस किया है.

दोनों एक्ट्रेसेस से ईडी कर चुकी है पूछताछ

नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया, आरोप लगाया गया कि जैकलीन ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से झूठे बयान दिए. ईडी ने दोनों से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) मामले में पूछताछ की थी. जैकलीन को इस मामले में चार्जशीट किया गया.

ईडी के निशाने पर हैं दोनों एक्ट्रेसेस

मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में ईडी के निशाने पर जैकलीन और नोरा दोनों हैं. इस केस की जांच के लिए ईडी ने दोनों ही एक्ट्रेसेस से कई बार पूछताछ कर चुकी है. नोरा फतेही पर भी सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने का आरोप है. हालांकि नोरा ने हर बार पूछताछ में इन आरोपों को गलत ही बताया है.

ये भी पढ़ें : Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

आरोप है कि सुकेश ने नोरा के जीजा बॉबी को बीएमडब्लू कार गिफ्ट की थी. हालांकि जांच में ये सामने आया था कि सुकेश ने कार ऑफर जरूर की थी. मगर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कार लेने से मना कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital