देश

Nuh Violence: नूंह एसपी का तबादला, आरोपियों पर पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 93 FIR दर्ज, 176 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से निकाली गई बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी. जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे. वहीं इस मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के एसपी को हटा दिया है. नूंह एसपी वरुण सिंगला का ट्रांसफर कर नरेंद्र बिजरनिया को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि जिस दिन यात्रा निकाली गई थी, उस दिन एसपी वरुण सिंगला छुट्टी पर चले गए थे.

आरोपियों पर शुरू हुआ एक्शन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हिंसा भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक मामले में पांच जिलों में 93 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसके अलावा 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नूंह में 46 लोगों पर FIR दर्ज हुई है.

सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की की जा रही पहचान

पुलिस ने कार्रवाई के लिए शोभायात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. इन वीडियो की मदद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे 2300 वीडियो की पहचान कराई गई है. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर हिंसा फैलाने के मामले में भी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

राज्यभर में अर्धसैनिक बलों की 24 कंपनियों की तैनाती की गई है

खट्टर सरकार के अलावा प्रशासन ने भी लोगों को आश्वस्त किया है कि हिंसा प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य हो रहे हैं. लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. इलाकों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. राज्यभर में अर्धसैनिक बलों की 24 कंपनियों की तैनाती की गई है. वहीं नूंह जिले में कर्फ्यू लगाया गया है. इंटरनेट सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है. नूंह के अलावा फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और मानेसर में भी इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है.

यह भी पढ़ें- Haryana: नूंह से फैली हिंसा की आग पानीपत तक पहुंची, उपद्रवियों ने मृतक अभिषेक के इलाके में की तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, पूरा एरिया सील

गौरतलब है कि मेवात में 31 जुलाई को शोभायात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था. जिसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और हिंसा शुरू हो गई. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया और जमकर तोड़-फोड़ की गई. हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

13 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

19 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

38 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

41 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

55 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

60 minutes ago