किशोर कुमार
Kishore Kumar Birth Anniversary: ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’, ‘एक लड़की भीगी भागी सी’, ‘मेरे महबूब कयामत होगी’, ‘फिर सुहानी शाम ढली’, ‘आने वाला पल’, ‘मेरे दिल में आज क्या है, ‘चला जाता हूं किसी की धून में धड़कते दिल के तराने लिए….’ समेत तमाम हिट गाने देने वाले किशोर आज भी अपनी आवाज के जरिए सभी के दिलों में जिंदा हैं. जब बात एक ही व्यक्ति में गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्माता और लेखक जैसी क्षमता की हो तो एक ही नाम याद आता है, वो है किशोर कुमार का. एक ऐसे कलाकार, जिसने कला के हर क्षेत्र में अपना हुनर ना सिर्फ दिखाया बल्कि नई मिसाल पेश की है.
बता दें कि किशोर कुमार ने 40 साल तक अपनी आवाज से फिल्मों को गुलजार किया है. इनकी गायकी की खासियत थी हरफनमौला अंदाज, जिसकी नकल करने की कोशिशें, तो खूब हुई, लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो सका. 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे आभास कुमार गांगुली ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान किशोर कुमार के नाम से बनाई है. आखिरी समय में खंडवा जाने की इच्छा रखने वाले किशोर का 13 अक्टूबर 1987 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. तो चलिए आज उनके 89वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते है.
अपने जमाने के सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार रिश्ते में किशोर कुमार के सगे भाई थे. वह चाहते थे कि किशोर कुमार भी उनकी तरह एक्टिंग करियर पर फोकस करें, लेकिन किशोर कुमार इसके लिए कभी तैयार नहीं थे. यही वजह रही कि किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत पहले बतौर सिंगर की थी. सबसे पहले उन्होंने बॉम्बे टॉकीज फिल्म के लिए गाने गाए थे. वहीं, साल 1946 के दौरान उन्होंने फिल्म शिकारी से बतौर एक्टर डेब्यू किया था. इस फिल्म में अशोक कुमार ने लीड किरदार निभाया था.
बता दें कि किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए 131 गाने गाए थे, जिनमें 115 गाने सुपरहिट रहे, लेकिन 1980 के बाद यह जोड़ी टूट गई. दरअसल, किशोर कुमार ने बिग बी से अपनी फिल्म ममता की छांव में गेस्ट रोल निभाने के लिए कहा था, लेकिन अमिताभ ने इससे इनकार कर दिया. ऐसे में किशोर कुमार नाराज हो गए और उन्होंने बिग बी के लिए कभी गाना नहीं गाया.
किशोर कुमार ने अपने पूरे करियर में करीब 16 हजार गाने गाए, लेकिन उनकी जिंदगी का आखिरी गाना आज तक रिलीज नहीं हो पाया. हालांकि, साल 2012 के दौरान ओशियन सिनेफैन ऑक्शन में किशोर कुमार का आखिरी गाना नीलाम किया गया था. उस वक्त यह गाना 15 लाख रुपये से ज्यादा में बिका था. इसके बाद भी वह गाना रिलीज नहीं किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…