देश

Odisha Train Accident Update: तीन-तीन ट्रेनों की आपसी टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हुई, 900 से ज्यादा घायल

ओडिशा के बालासोर में एक दिल दहला देने वाली अनहोनी हो गई. बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. जिसमें एक या दो नहीं बल्कि तीन ट्रेनों की आपसी टक्कर हुई. इस दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कल शाम से अब तक मरने वाले लोगों कि संख्या  288 लोगों की जान चली गई तो वहीं 900 से ज्यादा लोग अभी घायल है. फिलहाल घटना स्थल पर राहत बचाव चल रहा है. जानकारी के मुताबिक अभी मरने वाले लोगों कि संख्या इजाफा हो सकता है. घटना के ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए राजकीय शोक का आदेश भी दिया.

तीन ट्रेनों की एक साथ हुई टक्कर
दरअसल ये दर्दनाक हादसा बालासोर जिले के बहांगा बाजार स्टेशन के पास हुआ जब बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा की ओर रवाना हो गई थी. इसी बीच ट्रैन को कई डिब्बे पटरी से उतर गए वहीं दूसरी ओर हावड़ा से चेन्नई जानें वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दोनों इस एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा गई. जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे सामने आ रही मालगाड़ी के डिब्बों से भी टकरा गए.

इसे भी पढ़ें : बालासोर ट्रेन हादसे के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन का कार्यक्रम

मुआवजे का किया एलान
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस हादसे पर अपना दुख जताते हुए कहा कि इन दर्दनाक मौतों का आंकड़ा बयां कर रहा है कि दुर्घटना कितनी ज्यादा बड़ी थी. हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है. अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, ओर जो लोग गंभीर रूप से घायलों हुए है उन्हे दो लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है.

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और हालात का पूरा जायजा लिया. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ट्रेन हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago