बिजनेस

Petrol-Diesel Price: देश के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें ताजा रेट

आज यानी 3 जून 2023 को देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम में अपडेट किया है. देश की राजधानी नई दिल्ली में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. वहीं, इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये पर स्थिर रही. गाजियाबाद में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 98.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे बढ़कर 91.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन हादसा : ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक, नहीं होगा कोई उत्सव

प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। गुरुग्राम में पेट्रोल 12 पैसे की बढ़त के साथ 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बिहार के पटना में ईंधन के दाम में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यहां पेट्रोल 107.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर पर है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

37 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

60 minutes ago