यूटिलिटी

Aadhaar Card: जून में ही पूरा कर लें आधार से जुड़े ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी

Aadhaar Card: आधार कार्ड हमारे देश में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, सरकारी सेवाओं की सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है.  जिन लोगों ने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था, उन्हें अब इसे अपडेट कराने के लिए कहा जा रहा है. जून माह में आधार कार्ड से जुड़े कई ऐसे काम हैं, जिन्हें पूरा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, आधार और पैन कार्ड को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है.

पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख

यूआईडीएआई की ओर से कई दिनों से पैन और आधार को लिंक करने के लिए कहा जा रहा है. अगर पैन-आधार कार्ड लिंक नहीं है तो पैन कार्ड को निष्क्रिय किया जा सकता है. आधार को पैन से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 है. आजकल पैन कार्ड से जुड़े कई काम हैं. बिना पैन कार्ड के बैंकिंग का काम नहीं हो सकता. ऐसे में पैन-आधार लिंक नहीं होने पर ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पैन कार्ड के निष्क्रिय होने से कई बैंकिंग कार्यों में बाधा आ सकती है.

आधार कार्ड अपग्रेड

आधार कार्ड में लोगों के नाम, पता, फोटो, बायोमेट्रिक डेटा जैसी अहम जानकारियां होती हैं. डिजिटल इंडिया के तहत आधार अपडेट करने की सुविधा 14 जून तक मुफ्त दी गई है. UIDAI के मुताबिक myAadhaar पोर्टल पर यह सेवा मुफ्त है. अगर तय तारीख तक आधार को अपडेट नहीं कराया गया तो इसे अपडेट करने का चार्ज लगेगा. यूआईडीएआई की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि पोर्टल पर सिर्फ नाम, लिंग, जन्मतिथि को ही फ्री में अपडेट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बच्चे की पढ़ाई या रिश्तेदार के इलाज के लिए विदेश भेजना चाहते हैं पैसे? तो जान लें क्या हैं टैक्स के जरूरी नियम

ईपीएफओ और आधार लिंक

1 जून से कर्मचारी भविष्य निधि के नियमों में बदलाव किया गया है. अब पीएफ खाताधारकों को आधार कार्ड को अपने खाते से लिंक कराना होगा. ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) से अधिक पेंशन लेने के लिए आवेदन की सीमा 26 जून 2023 तक बढ़ा दी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

4 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

5 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

5 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

6 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

6 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

7 hours ago