देश

जो अपनी मातृभाषा भूल गया, वह मानो मर चुका है: डॉ. शम्स इक़बाल

राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (NCPUL)  के तत्वावधान में, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में प्रसिद्ध तमिल कवि, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी श्री सुब्रमण्य भारती की जयंती के अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव के तहत ‘भारत की भाषाई विविधता में मातृभाषा के महत्व’ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए राष्ट्रीय उर्दू परिषद के निदेशक डॉ. शम्स इक़बाल ने कहा, “जो अपनी मातृभाषा भूल गया, वह मानो मर चुका है.” उन्होंने कहा कि मातृभाषा हमें अपनी सभ्यता, इतिहास और विचारों व मूल्यों से जोड़े रखती है. उन्होंने महाकवि सुब्रमण्य भारती और भारतीय भाषा उत्सव के संदर्भ में भी अपने विचार व्यक्त किए. डॉ. इक़बाल ने कहा कि सुब्रमण्य भारती भारतीय संस्कृति और सभ्यता के एक उज्ज्वल प्रतीक थे. उन्होंने तमिल भाषा को कई महान रचनाएं दीं, जिनमें ‘भगवद गीता’ का तमिल अनुवाद भी शामिल है.

अधिकतर वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि आज की बहुभाषीय दुनिया में अपनी सांस्कृतिक और सभ्यतामूलक जड़ों से जुड़े रहने और उनके संरक्षण के लिए मातृभाषा अनिवार्य है. समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर अनीसुर्रहमान ने कहा, “भाषाएं मरती नहीं हैं, बल्कि बदल जाती हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि मातृभाषा के कई स्तर होते हैं और भाषा का संबंध अनुभव से भी होता है.

प्रोफेसर धनंजय सिंह ने कहा, “मातृभाषा हम सीखते नहीं हैं, उसमें पलते-बढ़ते हैं. कुछ भाषाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें बिना बोले समझ सकते हैं.”

 

प्रोफेसर रवि प्रकाश टेकचंदानी ने कहा, “भारत की मिट्टी की भाषाओं में एक तरह का अपनापन है. हमें सभी भाषाओं की खिड़कियां खोलनी चाहिए और उनका आनंद लेना चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा, “असीम भाषा का कोई क्षेत्र नहीं होता. असीम भाषाएं ही जीवित रहती हैं.”

 

प्रोफेसर खालिद जावेद ने कहा, “मातृभाषा आत्मा की भाषा होती है. अगर केवल एक ही भाषा होती, तो सारा सौंदर्य खत्म हो जाता.” उन्होंने यह भी कहा, “रचनात्मक भाषा वह भी दिखा देती है, जिसे वह कहती नहीं है. मातृभाषा ही वह भाषा है, जिसमें हम सपने देखते हैं.”

 

प्रोफेसर अख़लाक़ अहमद आहन ने भारतीय भाषाओं के संदर्भ में कहा, ” ज़्यादातर भाषाएं बोलियों से भाषा के स्तर पर आई हैं. कुछ भाषाएं औपनिवेशिक शासन का भी शिकार हुई हैं.”

इस अवसर पर सभी अतिथियों का गुलदस्ते से स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. अब्दुल बारी ने किया. परिचर्चा में परिषद के कर्मचारियों के अलावा दिल्ली की सम्मानित हस्तियों ने भी भाग लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी नई दिल्ली में ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026’ को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 11-12 नवंबर को आयोजित ‘किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस…

6 minutes ago

पटाखा लाइसेंस के नाम पर घूसखोरी, VIDEO वायरल होते ही गोंडा में 2 सिपाही सस्पेंड

गोंडा में पटाखा लाइसेंस सत्यापन के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है.…

15 minutes ago

निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचा 1286 किलो संदिग्ध मांस, टीम अलर्ट, मामले की जांच तेज

हैदराबाद से दिल्ली पहुंचे 1,286.35 किलो संदिग्ध मांस से भरे पार्सल को रेलवे पुलिस ने…

35 minutes ago

‘हमें हर हाल में करनी है गाय की रक्षा…’ गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की विधि-विधान से गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान के…

57 minutes ago

सौरभ भारद्वाज का दावा- दिवाली पर AQI 3000 पार, प्रदूषण के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान…

2 hours ago

‘ज्ञान विज्ञान’ की पहली वर्षगांठ पर जुटीं बड़ी हस्तियां, पूर्व CJI बीआर गवई रहे खास मेहमान, केक काटकर मना जश्न

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

2 hours ago