देश

I.N.D.I.A की बैठक में शामिल हुए कांग्रेस समेत 28 दलों के नेता, कहा- ‘हम देश संविधान बचाने को साथ आए, गरीबी-बेरोजगारी पर मोदी फेल’

I.N.D.I.A Meeting News: कांग्रेस की अगुवाई तैयार किए गए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की आज तीसरी बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन के खिलाफ 28 दलों के नेता शामिल हुए. इसमें नेताओं ने कहा कि वे देश और संविधान को बचाने साथ आए हैं. पीएम मोदी गरीबी और बेरोजगारी दूर करने में फेल रहे हैं. अब भाजपा से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा. दो दिन की बैठक कल (1 सितंबर) भी जारी रहेगी.

बता दें कि I.N.D.I.A की बैठक आज (31 अगस्त) देर शाम को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शुरू हुई. इससे पहले सोनिया के बेटे राहुल गांधी ने शाम सवा 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अडाणी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. इसके बाद रात 8 बजे उद्धव ठाकरे ने विपक्षियों के लिए डिनर होस्ट किया.

सूत्रों ने बताया कि, कल यानी 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से I.N.D.I.A की आधिकारिक बैठक शुरू होगी. जिसमें गठबंधन का लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) का नाम सामने आ सकता है.

बड़ा सवाल— कौन सा दल, कहां से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा?

अब तक I.N.D.I.A गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में कई नेताओं का नाम उछाला जा चुका है. प्रमुख नाम- राहुल गांधी का है, वहीं केजरीवाल, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे का नाम भी इसके लिए लिया जा रहा है. बहरहाल, गठबंधन की बैठक में सबसे प्रमुख बात ये तय होना है कि कौन सा दल, कहां से, कितनी सीटों पर चुनाव (सीट शेयरिंग) लड़ेगा. गठबंधन में शामिल दल कई राज्यों में एक-दूसरे के विरोधी हैं.

यह भी पढ़ें: UP Politics: “प्रधानमंत्री पद के दावेदार तेजी से बढ़ रहे हैं” I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, विपक्ष की ली चुटकी

लोकसभा चुनाव के बाद तय होगा पीएम कैंडिडेट का नाम?

आज की बैठक से पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा था- लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A. गठबंधन को जीत मिलने के बाद ही PM पद के लिए नाम तय किया जाएगा. चुनकर आए सांसद ही PM चुनेंगे. हालांकि, कई राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसा होने पर I.N.D.I.A. को ही नुकसान होगा, पीएम कैंडिडेट का नाम पहले सामने आना जरूरी है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

10 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

23 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

36 minutes ago