Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

I.N.D.I.A की बैठक में शामिल हुए कांग्रेस समेत 28 दलों के नेता, कहा- ‘हम देश संविधान बचाने को साथ आए, गरीबी-बेरोजगारी पर मोदी फेल’

INDIA Mumbai Meeting Update: कांग्रेस की अगुवाई में बने विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हो रही है. इस बैठक में भाजपा के विरोध में आए 28 दलों के नेता शामिल हुए हैं. सबका ध्यान आगामी लोकसभा चुनाव पर है.

India party meeting

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक शुरू हुई. इसमें 28 दलों के नेताओं ने शिरकत की.

I.N.D.I.A Meeting News: कांग्रेस की अगुवाई तैयार किए गए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की आज तीसरी बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन के खिलाफ 28 दलों के नेता शामिल हुए. इसमें नेताओं ने कहा कि वे देश और संविधान को बचाने साथ आए हैं. पीएम मोदी गरीबी और बेरोजगारी दूर करने में फेल रहे हैं. अब भाजपा से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा. दो दिन की बैठक कल (1 सितंबर) भी जारी रहेगी.

बता दें कि I.N.D.I.A की बैठक आज (31 अगस्त) देर शाम को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शुरू हुई. इससे पहले सोनिया के बेटे राहुल गांधी ने शाम सवा 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अडाणी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. इसके बाद रात 8 बजे उद्धव ठाकरे ने विपक्षियों के लिए डिनर होस्ट किया.

सूत्रों ने बताया कि, कल यानी 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से I.N.D.I.A की आधिकारिक बैठक शुरू होगी. जिसमें गठबंधन का लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) का नाम सामने आ सकता है.

बड़ा सवाल— कौन सा दल, कहां से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा?

अब तक I.N.D.I.A गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में कई नेताओं का नाम उछाला जा चुका है. प्रमुख नाम- राहुल गांधी का है, वहीं केजरीवाल, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे का नाम भी इसके लिए लिया जा रहा है. बहरहाल, गठबंधन की बैठक में सबसे प्रमुख बात ये तय होना है कि कौन सा दल, कहां से, कितनी सीटों पर चुनाव (सीट शेयरिंग) लड़ेगा. गठबंधन में शामिल दल कई राज्यों में एक-दूसरे के विरोधी हैं.

यह भी पढ़ें: UP Politics: “प्रधानमंत्री पद के दावेदार तेजी से बढ़ रहे हैं” I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, विपक्ष की ली चुटकी

लोकसभा चुनाव के बाद तय होगा पीएम कैंडिडेट का नाम?

आज की बैठक से पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा था- लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A. गठबंधन को जीत मिलने के बाद ही PM पद के लिए नाम तय किया जाएगा. चुनकर आए सांसद ही PM चुनेंगे. हालांकि, कई राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसा होने पर I.N.D.I.A. को ही नुकसान होगा, पीएम कैंडिडेट का नाम पहले सामने आना जरूरी है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital