Categories: देश

हमारा पहला कदम Jammu Kashmir को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा: Rahul Gandhi

 Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से स्टेटहुड (राज्य का दर्जा) वापस दिलाने का वादा किया. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया.

उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. हम सरकारी पदों को भरेंगे और आयु सीमा 40 साल तक बढ़ाएंगे. दिहाड़ी मजदूरों को रेगुलराइज करेंगे, परमानेंट करेंगे और उनकी आमदनी बढ़ाएंगे. हमारा लक्ष्य होगा कि सभी को साथ लेकर जम्मू-कश्मीर की सरकार चलाएं.’

जम्मू कश्मीर में एक राजा बैठा है!

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘पहली बार हिंदुस्तान के एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों के अधिकार छीने गए. हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड का दर्जा वापस करना होगा, क्योंकि सिर्फ आपका राज्य ही नहीं छीना गया है, आपसे आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ छीना जा रहा है. 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, हमने देश को संविधान दिया. आज जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, उसका नाम एलजी है. लेकिन, वो राजा है जो आपकी संपत्ति आपसे छीनकर बाहर के लोगों को दे रहा है.’

राज्य का दर्जा देना होगा

राहुल गांधी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा, ‘हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा, हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हों, लेकिन भाजपा यह नहीं चाहती. भाजपा चाहे या न चाहे, इंडिया गठबंधन इतना दबाव डालेगी कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना ही होगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक बात तो मान लीजिए कि यहां कांग्रेस पार्टी की अलायंस की सरकार आने वाली है. यह निश्चित है और यह होने जा रहा है. हमारा पहला काम सभी सरकारी रिक्तियों को भरना और आयु सीमा को 40 साल करना होगा. हम दैनिक वेतन भोगियों को नियमित और स्थायी करेंगे और उनकी आमदनी बढ़ाएंगे.’

अनंतनाग में रैली

रामबन के अलावा उन्होंने अनंतनाग में भी एक रैली को संबोधित किया. अनंतनाग में उन्होंने कहा, ‘BJP-RSS लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं. आप पर तो सीधा हमला किया और आपका स्टेटहुड ही छीन लिया. ये सारी की सारी संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं और पूरा फायदा चुनिंदा उद्योगपतियों को पहुंचा रहे हैं.’

कश्मीरी पंडितों को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों से कहना चाहता हूं कि BJP ने आपका फायदा उठाया है, आपकी मदद नहीं की है. हम आपके साथ खड़े हैं और हमारी सरकार आएगी तो आपको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे.’

वे कहते हैं, ‘आपका और मेरा राजनीतिक रिश्ता नहीं है, ये खून का रिश्ता है. चाहे जवाहरलाल नेहरू जी हों, इंदिरा जी हों या राजीव जी हों.. ये बहुत पुराना रिश्ता है. आपके मुद्दों को मैं संसद के अंदर उठाना चाहता हूं. आप मुझसे जो भी चाहें, उसके लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं.’

तीन चरणों में होंगे चुनाव

बता दें कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. इसके तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. घाटी में साल 2014 के बाद से यह पहला विधानसभा चुनाव होगा, क्योंकि 2019 में अनुच्छेद-370 को निरस्त कर दिया गया था. इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

14 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

36 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago