Categories: देश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित सदस्यों को राज्यसभा सांसदों के रूप में शपथ दिलाई. राज्यसभा सांसद की शपथ लेने वालों में कांग्रेस नेता व वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा की किरण चौधरी शामिल हैं. डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. उपराष्ट्रपति ने बुधवार को उन्हे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई.

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन में भाजपा सांसद रामेश्वर तेली को भी राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई. भाजपा की किरण चौधरी व जॉर्ज कुरियन को भी राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई. राज्यसभा के सभापति ने बुधवार को ही संसद भवन में महाराष्ट्र से चुने गए सांसद धैर्यशील मोहन पाटिल को भी राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई.

बुधवार को बतौर राज्यसभा सांसद शपथ लेने वाली किरण चौधरी हरियाणा से हैं. वह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य बनी हैं. इससे पहले वह हरियाणा के भिवानी स्थित तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही हैं. भाजपा में आने से पहले वह कांग्रेस की सदस्य थीं. वह पांच बार विधायक रही हैं और उनके ससुर बंसीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

वह हरियाणा के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे. किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस की लोकसभा सांसद रह चुकी हैं. हालांकि, अब वह भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं. वहीं जाने माने वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की भी राज्यसभा में एंट्री हो गई है. राज्यसभा की कुल 12 सीटों पर सांसद चुने गए हैं. इनमें भारतीय जनता पार्टी के 9, सहयोगी दलों के दो और कांग्रेस का एक सांसद बना है.

राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी के पहुंचने के साथ ही कांग्रेस के सांसदों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी निर्विरोध चुने गए हैं. इससे राज्यसभा में कांग्रेस के पास पहले से मौजूद नेता विपक्ष का पद और सुरक्षित हो गया है. राज्यसभा में कांग्रेस की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जबकि नेता विपक्ष का का पद हासिल करने के लिए 25 सीटों की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें- Pooja Khedkar Case: पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में दाखिल किया अपना जवाब

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago