देश

नहीं बचेंगे पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगार…. संदिग्ध आतंकियों के स्केच हुए जारी

मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए थे. जब तक सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुचते आतंकी घटना को अंजाम देकर भाग गए थे. जिसके बाद से सुरक्षाबलों द्वारा पूरे क्षेत्र को घेर कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस घटना में शामिल तीन आतंकियों का स्केच जारी किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक तीनों आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे है. वहीं इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद (Saifullah Kasuri) है, जो लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ भी है. उसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है.

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और जांच जारी है

जम्मू-कश्मीर में हुए सबसे भयानक हमलों में से एक यह आतंकी हमला मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब पहलगाम के बैसरन मैदान में वर्दी पहने आतंकवादियों के एक समूह ने पर्यटकों पर गोलियां चलाईं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस आतंकी हमले में अब तक कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है. सूत्रों के अनुसार, हमले में यूएई और नेपाल के दो विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं.


ये भी पढ़ें: बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

24 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

49 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

57 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago