खेल

WPL 2023: दिल्ली ने यूपी वॉरियर्ज को 42 रन से हराया, लीग के पहले शतक से चूकीं ताहलिया मैक्ग्रा

Delhi Capitals vs UP Warriorz WPL 2023: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला एकतरफा रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 211 रन बनाए और यूपी के सामने 212 रनों का विशाल टारगेट रखा. दिल्ली की ओर से कप्तान मेग लेनिंग ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए और अपनी टीम के लिए जीत की नींव रखी. जवाब में यूपी वॉरियर्ज के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए. नतीजा ये रहा की यूपी के बल्लेबाज 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई. इसके साथ ही दिल्ली ने 42 रन से ये मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

लीग के पहले शतक से चूकीं ताहलिया मैक्ग्रा

212 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्ज ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे आगे कायम नहीं रख सकी. हालांकि ताहलिया मैक्ग्रा की 90 रन की नाबाद पारी ने टीम को मैच में बनाए रखा. हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीताने के लिए काफी नहीं थी.

ये भी पढ़ें: Holi 2023: होली पर हुड़दंग पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल, बिहार पुलिस की शराब तस्करों पर भी नजर

दिल्ली ने बनाए थे 211 रन

कप्तान मेग लैनिंग (70), जेस जोनासन (42 नाबाद) और जेमिमाह रोड्रिग्स (34 नाबाद) की तेज तर्रार पारी की बदौलत ने दिल्ली कैपिटल्स ने यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग 2023 (डब्ल्यूपीएल) के मैच में यूपी वारियर्ज को 212 रनों का लक्ष्य दिया.दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 211 रन बनाए.यूपी वारियर्ज की ओर से शबनीम इस्माइल, राजेश्वरी गायकवाड़, ताहलिया मैक्ग्रा और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही, क्योंकि टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 62 रन बनाए.इसके बाद, टीम को 6.3 ओवर में पहला झटका लगा, जब शेफाली वर्मा (17) तालिया का शिकार बनीं.इसके बाद, तो दिल्ली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.

कप्तान मेग लैनिंग और मरिजन कप्प ने टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया और 10 ओवर में 100 के करीब ले गईं.लेकिन मरिजन (16) छक्का लगाने की कोशिश में एक्लेस्टोन की गेंद पर कैच आउट हो गए.वहीं, दूसरी छोर पर कप्तान लैनिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया.लेकिन दिल्ली को लैनिंग (70) और एलिस कैपसे (21) के रूप में दो जल्द झटके लगे.

दिल्ली ने 14.2 ओवर में 144 रन पर चार विकेट खो दिए थे.इस बीच, आखिरी के कुछ ओवर में जेस जोनासन (42 नाबाद) और जेमिमाह रोड्रिग्स (34 नाबाद) ने 34 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 211 के स्कोर तक पहुंचा दिया.अब यूपी को मैच जीतने के लिए 212 रनों की जरूरत होगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

10 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

32 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

33 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

49 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

50 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

55 minutes ago