यूटिलिटी

Special Train: यूपी और राजस्थान यात्रियों के लिए अच्छी खबर, गर्मियों की छुट्टी में रेलवे इस रूट पर चलाने जा रहा स्पेशल ट्रेन

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है. ऐसे में ट्रेन में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में रेल यात्रियों के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें चलती हैं. यूपी और राजस्थान की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने इस रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन गोरखपुर से देहर के बालाजी रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी. इस ट्रेन का संचालन आठ जून से शुरू होगा. गोरखपुर से देहर का बालाजी के बीच चलने वाली गोरखपुर डहर का बालाजी समर स्पेशल ट्रेन का नंबर 05011 और देहर का बालाजी से गोरखपुर के बीच चलने वाली समर स्पेशल का नंबर 05012 होना है. उल्लेखनीय है कि यह एक साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन है.

क्या होगा ट्रेन का टाइम टेबल?

वहीं रेलवे की ओर इस मामले पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसमें कहा गया है कि गोरखपुर से देहर बालाजी रूट पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह विशेष ट्रेन 8 जून से 29 जून तक गोरखपुर से देहर का बालाजी (05011) के बीच चलेगी. यह ट्रेन जून के प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.20 बजे देहर के बालाजी पहुंचेगी. जबकि देहर का बलजा से समर स्पेशल ट्रेन (05012) 9 जून से 30 जून तक चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- पहलवानों के समर्थन को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात, 9 जून की रैली को इसलिए किया रद्द…

यह रहेगा ट्रेन का रूट-

इन ट्रेनों में 3 एसी, स्लीपर और जनरल कोच भी शामिल होंगे. गोरखपुर से शुरू होकर ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, गोमती नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा और जयपुर स्टेशनों को पार करेगी. रेलवे इस ट्रेन का संचालन 8 जून 2022 से शुरू करेगा. गौर करने वाली बात यह है कि इस ट्रेन का कुल 4 बार संचालन किया जा चुका है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

14 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

16 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago