देश

मृत घोषित होने के बाद हो रहा था अंतिम संस्कार, चिता पर अचानक उठ बैठा युवक, फिर जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला है…

Rajasthan Man declared dead wakes up before cremation: राजस्थान के झुंझुनू (Jhunjhunu) जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित (Declared Dead) किए गए 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक का जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तो वह चिता पर उठा बैठा. मामले में 3 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है.

युवक की पहचान रोहिताश कुमार के रूप में हुई है. पता चला है कि उसका कोई परिवार नहीं है और वह एक आश्रय गृह में रहता था. गुरुवार की सुबह रोहिताश को मां सेवा संस्थान से इलाज के लिए सरकारी BDK अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था.

हैरतअंगेज घटना

इस हैरतअंगेज घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान सरकार ने तुरंत कार्रवाई की. सरकार ने तहसीलदार और बग्गड़ थानाधिकारी को जांच के लिए अस्पताल भेजा. झुंझुनू जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी रिपोर्ट भेजी. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान सरकार ने देर रात दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.

जांच के लिए क​मेटी गठित

जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने कथित चिकित्सा लापरवाही का संज्ञान लेते हुए प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. संदीप पचार, डॉ. योगेश जाखड़ और डॉ. नवनीत मील को गुरुवार (21 नवंबर) रात निलंबित कर दिया.

मीणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है और चिकित्सा विभाग के सचिव को इसकी जानकारी दे दी गई है. पुलिस के अनुसार, गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर कुमार को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था.

निलंबन के दौरान डॉ. संदीप पचार का मुख्यालय CMHO ऑफिस जैसलमेर, डॉ. योगेश जाखड़ का मुख्यालय CMHO ऑफिस बाड़मेर और डॉ. नवनीत मील का मुख्यालय CMHO ऑफिस जालोर रहेगा. BDK अस्पताल के पीएमओ सहित आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है.


ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: कुरनूल में स्टेज पर दूल्हे-दुल्हन का हो रहा था स्वागत, तभी दोस्त को आया हार्ट अटैक और हो गई मौत, देखें VIDEO


अंतिम संस्कार के दौरान क्या हुआ

उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने दोपहर 2 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया, क्योंकि इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी बॉडी को शवगृह में रखवा दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को श्मशान घाट पहुंचाया. हालांकि, जैसे ही शव को चिता पर रखा गया, कुमार की सांसें अचानक चलने लगीं. उन्होंने बताया कि तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें वापस अस्पताल ले जाया गया.

जयपुर रिफर किया और फिर…

अस्पताल में उसका गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में इलाज चल रहा था. हालांकि 21 नवंबर की रात तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को जयपुर रिफर कर दिया गया था. यहां के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. चिता से जिंदा लौटने के 12 घंटे वह तकरीबन 12 घंटे तक जिंदा रहा था.

पोस्टमॉर्टम पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में पोस्टमॉर्टम को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सवाल है कि बीकेडी हॉस्पिटल में रोहिताश का पोस्टमॉर्टम हुआ कि नहीं. अगर पोस्टमार्टम हुआ था तो वह चिता पर उठकर कैसे बैठ गया. अगर पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो रिपोर्ट कैसे बना दी गई. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बीडीके अस्पताल में जिंदा आदमी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट डॉ. नवनीत ने बनाई थी. इसमें फेफडे फेल होना तथा सीओपीडी या टीबी की बीमारी से मौत होना बताया गया था. रिपोर्ट पर डॉ. नवनीत के हस्ताक्षर हैं और उसके नीचे मेडिकल ज्यूरिस्ट की सील भी लगी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

1 minute ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

5 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

7 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

14 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

17 minutes ago