AAP Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब अमन अरोड़ा के हाथों में सौंप दी है. अमन अरोड़ा के साथ शैरी कलसी पार्टी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे. पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दोनों को बधाई दी. भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है.”
उन्होंने आगे लिखा, “पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे. मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे.”
आम आदमी पार्टी की ओर से किया गया यह बदलाव भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अमन अरोड़ा पहले से ही पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. शुक्रवार को संसदीय मामलों की समिति की बैठक दिल्ली में हुई. इसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरे अरोड़ा को पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया.
हाल ही में सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी. इससे पहले पार्टी ने बुध राम को मान के साथ मिलकर काम करने के लिए “कार्यकारी अध्यक्ष” नियुक्त किया था, लेकिन वह प्रयोग सफल नहीं हुआ. खास हिंदू चेहरा होने के कारण अरोड़ा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को हिंदू मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी के कदम के रूप में देखा जा रहा है.
चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान मान ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी और कहा था कि पार्टी को एक पूर्णकालिक नेता की जरूरत है जो पूरी तरह से पार्टी के मामलों पर ध्यान केंद्रित कर सके.
-भारत एक्सप्रेस
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…