यूटिलिटी

IRCTC Tour Package: अंडमान घूमने का बना रहे हैं प्लान? इस पैकेज में मिल रही रहने-खाने के साथ ये फैसिलिटी

भारतीय रेलवे समय-समय पर अपने यात्रियों के लिए तरह-तरह के टूर पैकेज लाता रहता है. इसके जरिए आपको कम पैसे में रहने, खाने आदि की सुविधा मिल सकती है. भारतीय रेलवे समय-समय पर अपने यात्रियों के लिए तरह-तरह के ट्रैवल टूर पैकेज लाता रहता है. अगर आप अंडमान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इसकी डिटेल में जानकारी दे रहे हैं.

इस टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी. यह एक फ्लाइट टूर है जिसमें आप कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरेंगे. इसके बाद आपकी अंडमान की यात्रा शुरू होगी. इस पैकेज में यात्रियों को इकोनॉमी क्लास से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. हर जगह पर आपको रात्रि विश्राम की सुविधा मिलेगी पोर्ट ब्लेयर में तीन दिन, हैवलॉक में एक दिन और नील में एक दिन रुकना होगा.

ये भी पढ़ें-  Year End Discount: होंडा की धांसू बाइक पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, होगी बंपर सेविंग

आपको हर दिन ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. मध्याह्न भोजन की व्यवस्था आपको स्वयं करनी होगी. इस टूर पैकेज में आपको अकेले यात्रा करने के लिए 59,000 रुपये, दो लोगों के लिए 42,200 रुपये और तीन लोगों के लिए 40,600 रुपये प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा. साथ ही द्वीपों में घूमने के लिए निजी वाहन की सुविधा मिलेगी. साथ ही सभी यात्रियों को यात्रा बीमा और टूर गाइड की सुविधा भी मिलेगी.

IRCTC का नया फूड प्लान

आईआरसीटीसी नए साल पर ट्रेन में खाने के मेन्यू में बदलाव करने जा रहा है. यात्री अब ट्रेनों में भी स्थानीय भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे. रेलवे यात्रियों के लिए दही-चूड़ा, मक्के की रोटी और साग के साथ लिट्टी चोखा उपलब्ध कराएगा. यह सुविधा नए साल के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे की सभी ट्रेनों में लागू की जाएगी. हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में शुरू की जाएगी, जिनमें पैंट्री सर्विस है.

आईआरसीटीसी द्वारा शुरू की गई यह सुविधा सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस में शुरू की जाएगी. इसके बाद अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में वैशाली सुपरफास्ट, बांद्रा सुपरफास्ट, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, पुरबिया एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी. इन ट्रेनों में यह सुविधा जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

9 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

40 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

40 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

57 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

57 minutes ago