देश

रात में स्टाफ के लिए बना था शायद गलती से आ गया…PCS अधिकारी की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मचा हड़कंप, यूपी का ये होटल सील

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक वेजीटेरियन होटल में खाना खाने गए सीनियर पीसीएस अधिकारी ने खाने के लिए कढ़ाई पनीर आर्डर किया और खाना खाने बैठ गए लेकिन कुछ ही देर में उसमें से हड्डी निकली तो हड़कंप मच गया. उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की और तत्काल खाद्य विभाग की टीम के साथ ही एसडीएम मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद जांच के लिए सैंपल भरने के बाद होटल हवेली को सील कर दिया गया. दूसरी ओर पीसीएस अधिकारी उड़ीसा में अपनी ऑब्जर्वर की ड्यूटी के लिए निकल गए.

घटना को लेकर पीसीएस अधिकारी श्रीश कुमार ने मीडिया को बताया कि वह उत्तराखंड में सीनियर पीसीएस अधिकारी हैं और उड़ीसा में उनको काउंटिंग में ऑब्जर्वर बनाया गया है. उनको 2 तारीख को रिपोर्ट करना है. वह बोले कि हम लोग यहां से निकल रहे थे कि बेटे ने खाना खाने के लिए कहा. इस पर हम इस होटल को वेजीटेरियन रेस्टोरेंट देखकर रुक गए और वेज खाना मंगाया. पनीर की सब्जी मंगाई थी तो उसमें हड्डी निकली.

ये भी पढ़ें-PM Modi Meeting: एग्जिट पोल के बीच PM मोदी ने बुलाईं ताबड़तोड़ 7 बैठकें, देश के इन मुद्दों पर होगी चर्चा

उन्होंने बताया कि ये होटल उत्तर प्रदेश के अमरोहा की औद्योगिक नगरी गजरौला में नेशनल हाइवे 9 पर स्थित है. इसके आगे कहा कि जैसे ही पनीर में हड्डी निकली. इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की. इसके बाद तुरंत मौके पर खाद्य टीम के साथ एसडीएम मौके पर पहुंच गईं और सैंपल भरने के साथ ही होटल को सील कर दिया है. तो वहीं अधिकारी ने बताया कि उनको दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर 2 जून तक उड़ीसा पहुंचना है.

जिला खाद्य अधिकारी ने कही ये बात

जिला खाद्य अधिकारी विनय कुमार ने मीडिया को बताया कि उड़ीसा के ऑब्जर्वर ने खाने के लिए कढ़ाई पनीर की सब्जी मंगाई तो उसमें नॉनवेज देखा. इसकी शिकायत जिला प्रशासन को मिलने के बाद मौके पर टीम पहुंची और छानबीन की तो प्रथम दृष्टया हमने पाया कि उसमें नॉनवेज था. उसका हमने सैंपल ले लिया है और उसे सीर करके लैबोरेट्री भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

22 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

48 minutes ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रही है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago